व्यवसाय का अर्थ - meaning of business
व्यवसाय का अर्थ - meaning of business
व्यवसाय (Profession) शब्द लैटिन भाषा के शब्द profitori से बना है, जिसका अर्थ है सार्वजनिक रूप से घोषणा करना या प्रतिज्ञा करना। तेरहवी शताब्दी में इस शब्द का प्रयोग धार्मिक परायणता के अर्थ में किया जाता था। चौदहवीं शताब्दी के मध्य तक इस शब्द का प्रयोग knights की वीरता के आदर्श की और परायणता के अर्थ में होता था। 16वीं तथा 17वीं शताब्दी में इस शब्द का प्रयोग जीविका के अर्थ में किया जाता था। 19वीं शताब्दी में देवत्य, वकालत एवं औषधिशास्त्र सबसे महत्वपूर्ण परंपरात्मक व्यवसाय समझे जाते थे।
1839 में मॉरिस ने लिखा था कि व्यवसाय एक ऐसा व्यापार है जो मनुष्य से मनुष्य के समान व्यवहार करता है और इस प्रकार ऐसे व्यापार से भिन्न है, जो मनुष्य की बाहरी आवश्यकताओं एवं अवसरों का प्रबंध करता है। वर्तमान समय में व्यवसाय शब्द से एक संगठित जीविका का अर्थ लगाया जाता है जिसमें एक विशेष औपचारिक ज्ञान हो और इस औपचारिक ज्ञान का एक विकसित एवं संदेश वाहन योग्य निपुणता द्वारा मानवीय जीवन के कुछ पहलुओं में एक कला के रूप में प्रयोग किया जाए। व्यवसाय के लिए समुदाय की मान्यता और उसके उपयोगी होने की धारणा आवश्यक है। कार सान्डर्स एवं बिल्म ने अपनी पुस्तक दी प्रोफेशन्स में लिखा है कि व्यवसाय के लिए आवश्यक है कि उसमें एक बौद्धिक प्रविधि हो, जो एक विशेष प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त की गई हो तथा जिसका प्रतिदिन जीवन के कुछ पहलुओं में प्रयोग किया जा सके। उनका कहना है कि व्यसाय एक ऐसी वृत्ति है, जिसका आधार दीर्घकालीन और विशिष्ट बौद्धिक प्रशिक्षण पर है और जो एक विशेष सेवा प्रदान करने की योग्यता प्रदान करती है।
वार्तालाप में शामिल हों