शहरी समाज : अर्थ एवं परिभाषा - Urban Society : Meaning and Definition

शहरी समाज : अर्थ एवं परिभाषा - Urban Society : Meaning and Definition

शहरी समाज : अर्थ एवं परिभाषा - Urban Society : Meaning and Definition

शहरी समाजों में लोग कृषि के अतिरिक्त कई अन्य व्यवसायों में संलग्न है। यहाँ जनाधिक्य रहता है सामुदायिक भावना की कमी होती है और प्रायः लोगों का विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के कारण समय का अभाव पाया जाता है। शहर शब्द अंग्रेजी भाषा के सिटी का हिंदी रूपांतरण है। यह सिटी' शब्द लैटिन भाषा के सिविटाज' से बना है, जिसका अर्थ 'नागरिकता' होता है। अंग्रेजी भाषा का 'अर्बन लैटिन भाषा के अनस' से बना है, जिसका अर्थ 'शहर' होता है। लैटिन भाषा के अर्ब्स' का हिंदी अर्थ भी शहर होता है।


• थियोडरसन- शहरी समुदाय एक ऐसा समुदाय है, जिसमें उच्च जनघनत्व, गैर-कृषि व्यवसायों की प्रधानता जटिल श्रम विभाजन से उत्पन्न उच्च मात्रा का विशेषीकरण और स्थानीय सरकार औपचारिक व्यवस्था पाई जाती है। नगरीय समुदायों की विशेषता जनसंख्या की विभिन्नता अवैयक्तिक व द्वितीयक संबंधों का प्रचलन तथा औपचारिक सामाजिक नियंत्रण पर निर्भरता आदि है।"


• बर्गल नगर ऐसी संस्था है जहां के अधिकतर निवासी कृषि कार्य के अलावा अन्य कार्यों में


• ममफोर्ड- "नगर स्पष्ट अर्थों में एक भौगोलिक संरचना है एक आर्थिक संगठन एक संस्थात्मक प्रक्रिया सामाजिक प्रक्रियाओं की पृष्ठभूमि और सामूहिक एकता का सौदर्यात्मक प्रतीक है।"


• विलकाक्स "जहां मुख्य पेशा कृषि है उसे गाँव और जहां कृषि के अलावा अन्य व्यवसाय प्रचलित हैं, उसे शहर कहेंगे।"


• लुईस वर्ध सामाजिक दृष्टि से शहर की परिभाषा सामाजिक भिन्नता वाले व्यक्तियों के बड़े घने बसे हुए एवं स्थाई निवास के रूप में की जा सकती है।" उपर्युक्त वर्णित सभी परिभाषाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि शहर वह क्षेत्र है जहां जनसंख्या की बहुलता और विविधता पाई जाती है गैर-कृषि व्यवसायों की प्रधानता रहती है जटित श्रम विभाजन और विशेषीकरण पाया जाता है, द्वितीयक संबंधों की प्रधानता होती है और औपचारिक संबंधों को महत्व दिया जाता है।