व्यावसायिक समाज कार्य के मूल्य - Values of Professional Social Work

व्यावसायिक समाज कार्य के मूल्य - Values of Professional Social Work

व्यावसायिक समाज कार्य के मूल्य - Values of Professional Social Work

प्रत्येक शास्त्रों विज्ञान तथा व्यवसायों के कुछ अपने सिद्धा त विशेषताएं तथा मूल्य होते हैं। उसी प्रकार से समाज कार्य के भी अपने कुछ विशिष्ट मूल्य होते हैं, जिनके आधार पर समाज की समस्याओं को ज्ञात कर समस्या समाधान का प्रयास किया जाता है। समाज कार्य एक ऐसा व्यावसायिक कार्य है, जिसके आधार पर किसी समस्याग्रस्त व्यक्ति की समस्या का समाधान बिना भेद-भाव एवं पूर्वाग्रह के किया जाता है। किंतु समाज कार्य के द्वारा जो सेवाएं समस्याग्रस्त व्यक्ति को प्रदान की जाती है, उसका उद्देश्य केवल व्यक्ति की सहायता करना नहीं होता, वरन् उसको सहायता प्रदान करने का लक्ष्यमानव का कल्याण तथा समाज का उत्थान व विकास करना होता है, ताकि व्यक्ति समास्यारहित होकर मानवीय कल्याण व समाज के विकास में अपना योगदान दे सके। इन समस्त आधारों पर कहा जा सकता है कि समाज कार्य के मौलिक मूल्य प्रजातांत्रिक व मानवोचित होते हैं। कुछ विद्वानों के द्वारा समाज कार्य के निम्न मूल्यों की व्याख्या को प्रस्तुत किया गया है। मिर्जा आर अहमद द्वारा समाज कार्य के निम्न मूल्यों का उल्लेख किया गया है.






• समाज कार्य आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के अधिक समतावादी ढंग की सहायता पुनवितरण में विश्वास करता है।


समाज कार्य उत्पादन की सामाजिक व्यावहारिकता पर विश्वास करता है तथा उत्पादन को सामाजिक उद्देश्य के अधीन मानता है।





संगठित श्रम का सामुदायिक जीवन में सकारात्मक योगदान होता है तथा उसे ध्वंसात्मक


शक्ति के रूप में न मानकर रचनात्मक शक्ति के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए)


• समाज कार्य का विश्वास है कि आर्थिक भूमिका प्रदत्त प्रस्थिति के आधार पर न होकर उपलब्धि के मानक के आधार पर होनी चाहिए।


• समाज कार्य आर्थिक असंतुलन को समाप्त करने में काले धन तथा सार्वजनिक क्षेत्र के आक्रमण से बचाने तथा निष्कपट एवं समाजवादी राज्य की स्थापना करने में विश्वास रखता है।


• समाज कार्य सामाजिक नियोजन में विश्वास रखता है, जिसे समाजवादी अर्थव्यवस्था द्वारा अधिक से अधिक व्यक्तियों के कल्याण हेतु किया जाता है।


• समाज कार्य ऐसे सेवारत राज्य में विश्वास करता है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण हो तथा जो व्यक्ति के संरक्षण को मौलिक प्रजातांत्रिक कर्तव्य के रूप में


स्वीकार करता है। समाज कार्य संरचनात्मक मूल्यों के स्थान पर वितरक मूल्यों में विश्वास रखता है।


समाज कार्य सामाजिक न्याय में विश्वास रखता है।


समाज कार्य वितरक न्याय में विश्वास करता है, जिसका तात्पर्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति


जो उसके सामाजिक योगदान के अनुपात में ही प्रतिफल मिले।








संयुक्तराष्ट्र संघ ने समाज कार्य के नैतिक एवं दार्शनिक और अन्य मान्यताओं के संदर्भ में निम्न उल्लेख को प्रस्तुत किया है:


● किसी व्यक्ति की सामाजिक पृष्ठभूमि तथा व्यवहार को ध्यान में रखे बिना उसके महत्व, मूल्य और योग्यता को मान्यता प्रदान करना तथा मानव प्रतिष्ठा एवं आत्म-सम्मान को प्रोत्साहित करना। 


• व्यक्तियों वर्गों एवं समुदाय के विभिन्नमतों, जो आदर करने के साथ-साथ जन कल्याण के साथ उनका सामंजस्य स्थापित करना। आत्मसम्मान एवं उत्तरदायित्व पूरा करने की योग्यता बढ़ाने की दृष्टि से स्वावलंबन प्रोत्साहित करना। को व्यक्तियों, वर्गों एवं समुदायों को संतोष प्रद जीवनयापन हेतु समुचित अवसरों में बढ़ोतरी


• व्यावसायिक संबंधों की गोपनीयता को बनाए रखना। सेवार्थियों को अधिक स्वतंत्र एवं आत्म निर्भर बनाने में सहायता देने के लिए इन संबंधों का उपयोग करना।


• यथासंभव विषयात्मक एवं उत्तरदायित्व के साथ व्यावसायिक संबंधों का उपयोग करना।


व्यावसायिक समाज कार्य में प्रयुक्त किए जाने वाले अन्य मूल्यों को निम्न रूप से देखा जा सकता है;








● मानव मात्र की योग्यता व प्रतिष्ठा में विश्वास


समाज कार्य के अंतर्गत हर व्यक्ति को बराबर का महत्व व समान स्तर प्रदान करके समाज कार्यकर्ता समस्या समाधान में सहायता प्रदान करता है। मैत्री कोई मनुष्य दुखी न हो समाजकार्य का यह मूल्य सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया" पर आधारित है। अर्थात सभी लोग सुखी हों तथा सभी निरोग हो इसी सिद्धांत के आधार पर समाज कार्य द्वारा मानव जाति के सभी सदस्यों का दुख दूर करने में इस प्रकार सहायता दी जाती है कि वह अपना कष्टा दुख दूर करने में सक्षम हो सके एवं आगे भी वह समस्याका निपटारा स्वयं से ही कर सके।


• व्यक्ति के कार्य आंतरिक व बाह्य परिस्थिति से प्रभावित क्रियात्मक शक्तियों का पूर्ण विकास करना


व्यक्ति/ समूह समुदाय को समग्र रुप से ग्रहण करना।


• व्यक्ति समूह समुदाय को आत्म निर्णय का अधिकार






व्यक्ति समूह समुदाय को उन्नति करने का समान अवसर देना। समाज कार्यकर्ता मूल्यों का प्रयोग उपचार और शिक्षा के संबंध में निम्नलिखित प्रकार से कर सकता है:


1. मूल्यों के विकास में सेवार्थों की सहायता करना। 


2. वह अपने मूल्यों को पूर्ण रूप से समझ सके


3. सेवाबी की सहायता करना कि वह अपने मूल्यों के संघर्ष को समाप्त कर सके। 


4. सेवार्थी की सहायता करना कि वह अपने और समाज के अन्य व्यक्तियों या समूह संघर्ष और अंतर को समझ सके।


5. सेवार्थों की सहायता करना कि वह अपने और दूसरों के मूल्योंके संघर्ष के विनाशकारी परिणाम को दूर करसके।


6. सेवार्थी की सहायता करना कि वह अधिक रचनात्मक सामाजिक तथा वैयक्तिक मूल्यों का पता लगाए और उन्हें ग्रहण करें।


7. सेवार्थों की सहायता करना कि वह अपने मूल्यों के अनुसार व्यवहार कर सके और अपने मूल्यों के प्रयोग में लवीलापन उत्पन्न कर सके और कठोरता से सुरक्षित रहे।