नीति निदेशक तत्वों का क्रियान्वयन - Implementation of Directive Principles of Policy
नीति निदेशक तत्वों का क्रियान्वयन - Implementation of Directive Principles of Policy
पहला ही संशोधन अधिनियम भूमि सुधारोंके क्रियान्वयन के लिए था। 41 7वें, 25वें 42वें तथा 44वें संशोधन अधिनियमों में इसी का अनुगमन किया गया।
73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1992), अनुच्छेद 40 (ग्राम पंचायत) के क्रियान्वयन की दिशा में एक कदम था।
ताज महल जैसे ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण का कार्य भारतीय पुरातत्व एव सर्वेक्षण विभाग को दिया गया है, जो अनुच्छेद 49 के प्रावधान का अनुपालन है।
• भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग ने 1992 के उत्तरार्ध में पुरी मंदिर के क्षय से संरक्षण का कार्य हाथ में लिया।
• अनेक योजनाएँ, जैसे- एकीकृत बाल विकास सेवाएं, मध्यान भोजन योजना तथा मादक पेयों के प्रतिषेध हेतु कुछ राज्यों की नीति (यचा 1993 में आंध्र प्रदेश) अनुछेद 47 का ही अनुसरण है।
• हरित क्रांति तथा जैव प्रौद्योगिकी में शोध का एक लक्ष्य कृषि व पशुपालन का आधुनिकीकरण भी है, जो कि अनुच्छेद 48 का अनुसरण है। • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, वन्य जीवन अधिनियम, राष्ट्रीय वन नीति 1988 आदि कुछ ऐसे कदम हैं, जो अनुच्छेद 48 (क) के क्रियान्वयन की दिशा में लिए गए हैं।
1995 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पर्यावरण की स्थापना की।
जिला स्तर पर कुछ न्याविक शक्तियों से कार्यपालिका के कार्य को संपन्न करने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता में किया गया संशोधन अनुच्छेद 50 का अनुसरण है।
• अंतर्राष्ट्रीय शांति को सुनिश्चित करने के लिए भारत ने अनेक प्रयासगए हैं, यथा-संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की कार्यवाहियों में भाग लेना (सोमालिया, सिएरा लियोन आदि), गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रारंभ व नेतृत्व करना इत्यादि।
वार्तालाप में शामिल हों