सतत विकास की प्रमुख विशेषताएं - Key Features of Sustainable Development
सतत विकास की प्रमुख विशेषताएं - Key Features of Sustainable Development
सतत विकास की संकल्पना की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है-
1. सतत विकास एक प्रक्रिया है, जिसमें पर्यावरणीय, सामाजिक व आर्थिक संसाधनों के दोहन को इस तरह से लागू करने पर जोर दिया जाता है कि संसाधन पूर्ण रूप से नष्ट न हो। भविष्य में संसाधनों के पुन: उपयोग को महत्व दिया जाता है।
2. सामाजिक लक्ष्य के रूप में प्रत्येक व्यक्ति जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखना चाहता है। जीवन की गुणवत्ता के मुख्य पहलू है शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य व पर्यावरणीय संरक्षणा
3. सतत विकास का प्रयोजन वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए औसत जीवन गुणवत्ता को बनाए रखना होता है।
4. सतत विकास में आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक समता व पर्यावरणीय गुणवत्ता को भी महत्व दिया जाता है।
5. इस अवधारणा में समता प्रमुख होती है। अर्थात् धनी एवं गरीब के बीच पीढ़ियों के बीच और राष्ट्रों के बीच विकास की लागत और लाभों के उचित वितरण को सतत विकास में प्रमुखता दी जाती है।
6. इसमें सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरणीय उद्देश्यों के बीच संबंधों की स्थापना करने का प्रयत्न किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों