विकास के प्रकार - Types of Development
विकास के प्रकार - Types of Development
विकास के कुछ प्रमुख प्रकारों को यहाँ उल्लेखित किया जा रहा है -
1. आर्थिक विकास
आर्थिक विकास से आशय नवीन आर्थिक व्यवस्था की निर्मिति से है, जिसमें उत्पादन अधिक मात्रा में संभव हो और आय में वृद्धि हो देशों, क्षेत्रों या व्यक्तियों की आर्थिक समृद्धि की बढ़ोतरी को आर्थिक विकास की संज्ञा दी जाती है नीति निर्माण के पक्ष से आर्थिक विकास उन सभी प्रयासों को कहा जाता है, जिसका उद्देश्य जन समुदाय की आर्थिक स्थिति व जीवन स्तर में सुधार लाना होता है। इसके अंतर्गत उस औपचारिक संरचना का निर्माण किया जाता है जो अपने दृष्टिकोण से विवेकी हो। आर्थिक विकास में नैतिकता के भाव भी पाए जाते हैं और इसके कारण ही सामाजिक कल्याण का प्रयोजन पूर्ण हो पता है।
2. सामाजिक विकास
सामाजिक विकास वह सामाजिक प्रक्रिया है, जिसमें सामाजिक मूल्यों परंपराओं, नियमों से संबंधित तत्वों को समाज में पुष्ट किया जाता है। सामाजिक विकास के अंतर्गत समाज से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल किया जाता है यथा शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और अन्य प्रकार की सामाजिक आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए सामाजिक विकास कार्यक्रमों का नियोजन
3. राजनैतिक विकास
राजनैतिक विकास की सबसे अधिक आवश्यकता राष्ट्र के कल्याण हेतु होती है। खासकर उन राष्ट्रों के लिए, जो द्वितीय विषयबुद्ध के पश्चात स्वतंत्र हुए हैं और राजनैतिक विकास हेतु जूझ रहे हैं। सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है कि राजनैतिक स्थिरता बनी रही। और यह स्थिरता राजनैतिक विकास से ही स्थापित की जा सकती है।
वार्तालाप में शामिल हों