हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण एवं पोषण आधिनियम 1956 - Hindu Adoption and Maintenance Act 1956

हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण एवं पोषण आधिनियम 1956 - Hindu Adoption and Maintenance Act 1956

भारतीय संविधान को अपनाए जाने के तुरंत छठे वर्ष के बादहिंदूओं में दत्तक ग्रहण और अनुरक्षण से संबंधित कानून को समेकित एवं संहिता बद्ध करने का प्रयास किया गया। का बुनियादी कारण हिंदू विवाह अधिनियम 1955 पारित करना था, जो आगे चलकर बच्चों के दत्तक ग्रहण और पत्नियों के भरण पोषण से संबंधित कानूनों में बदलाव लाने में अनिवार्य कारक सिद्ध हुआ। यह बात भी विस्तृत रूप से महसूस हुई कि हिंदू विधि को भी तुरंत अपेक्षाकृत अधिक युक्तिसंगत आधार पर रखने की आवश्यकता है, जिससे सभी हिंदू समान रूप से भाईचारे के बंधन में बंध जाए और जाति लिंग और पंथ जैसे भेदभाव होने के बावजूद भी एक ही विधि द्वारा शासित किए जा सकें।