पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम - Programs related to nutrition and health education

पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम - Programs related to nutrition and health education

इस कार्यक्रम में 15 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं में शिक्षा की सहायता से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता क्षमता विकसित करने तथा इसके फलस्वरूप उनमें स्वयं और अपने बच्चों के प्रति स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने एवं इससे संबंधित आवश्यकताओं को ये पूरा कर सके का उद्देश है। सरकार द्वारा संचालित कई कार्यक्रमों में ऐच्छिक संगठनों द्वारा उल्लेखनी भूमिका निभाई जा रही है। चालू पंचवर्षीय योजनाओं में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सरकारी संगठनों और ऐच्छिक संगठनों की सक्रियता को संवर्धित करने पर जोर दिया जा रहा है।1996-97 के दौरान कुल 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र क्रियाशील थे। इनमें से 167 केंद्र गैर-सरकारी संगठनों व ऐच्छिक संगठनों के सहयोग से तथा 17 केंद्र उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड (लखनऊ) द्वारा संचालित किए जा रहे थे। केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड द्वारा बाल कल्याण कार्यों के लिए प्रति वर्ष अनेकों गैर-सरकारी तंत्रों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।