जनजातीय समुदाय में विवाह - Tribal community marriage

जनजातीय समुदाय में विवाह - Tribal community marriage

जनजातीय सामाजिक संगठन

विवाह: जनजातीय समुदायों में विभिन्न प्रकार के विवाह प्रचलन में हैं। समान्यतः विवाह लड़के एवं लड़की के संबंधियों की सहमति से होता है। इस तरह के विवाह में विधि विधान से समारोह होते हैं और आमोद-प्रमोद होता है। लड़की के माता-पिता अगर विवाह पर अधिक व्यय करने की सामर्थ्य नहीं रखते तो वह अपनी लड़कियों को ऐसे लड़के के साथ जाने की अनुमति दे देते हैं जो उनसे विवाह करना चाहते है। विवाह संसार के अन्य भागों के समान ही जनजातियाँ अपनी सुविधानुसार अपने सामाजिक परिस्थितिकी एवं सांस्कृतिक परिस्थितिकी के अनुसारकरते हैं।