अपराध - Crime

अपराध

किसी भी देश में कानूनी रूप से देश के कानून का उल्लंघन करने के लिए न्यायालय द्वारा सिद्ध दोषी व दंडित व्यक्ति ही अपराधी होता है। वह व्यक्ति जो पुलिस द्वारा पकड़ा गया हो लेकिन न्यायालय द्वारा छोड़ दिया गया हो, अपराधी नहीं कहा जा सकता। अर्थात् उस व्यक्ति के लिए तकनीकी दृष्टि से 'अपराधी' शब्द प्रयोग नहीं किया जा सकता।