राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के कार्य - Functions of National Commission for Scheduled Castes
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के कार्य - Functions of National Commission for Scheduled Castes
1) अनुसूचित जातियों के संवैधानिक संरक्षण संबंधित सभी मामलों का निरीक्षण एवं अधीक्षण करना तथा उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करना।
2) अनुसूचित जातियों के हितों का उल्लंघन करने वाले किसी मामले की जाबाड़ताल एवं सुनवाई करना।
3) अनुसूचित जातियों के समाजार्थिक विकास से संबंधित योजनाओं के निर्माण के समय सहभागिता निभाना एवं उचित परामर्श देना तथा संघशासित प्रदेशों एवं अन्य राज्यों में उनके विकास से संबंधित कार्यों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन करना।
4) इनके संरक्षण के संबंध में उठाए गए कदमों एवं किए जा रहे कार्यों के बारे में राष्ट्रपति को प्रतिवर्ष या जब भी आवश्यक हो, प्रतिवेदन प्रस्तुत करना।
5) इन संरक्षात्मक उपायों के संदर्भ में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करना एवं इस संबंध में आवश्यक सिफारिशों तथा अनुचित जातियों के समाजार्थिक विकास एवं लाभ के लिए प्रयास करना।
6) यदि राष्ट्रपति आदेश दें तो अनुसूचित जातियों के समाजार्थिक विकास हितों के संरक्षण एवं संवैधानिक संरक्षण से संबंधित सौंपे गए किसी अन्य कार्य को संपन्न करना।
वार्तालाप में शामिल हों