समूह में मनोचिकित्सकीय समाज कार्य - Group Psychotherapeutic Social Work
समूह में मनोचिकित्सकीय समाज कार्य - Group Psychotherapeutic Social Work
समाज कार्य में समूह कार्य की अपनी मान्यताएँ और सिद्धांत उपलब्ध है। उन्हीं मान्यताओं के आधार पर जिसमें प्रमुख है कि मनुष्य समूह में रहने वाला प्राणी है और उसे सुधरने का मौक्समूह सदस्यों द्वारा दिया जाना चाहिए। सामाजिक समूह कार्य व्यक्ति के लिए एक घोप्टिक सेट अप होता है जिसमें व्यक्ति अपनी अंतक्रियाओं को साझा करने तथा अपने प्रकार्यों में सुधार लाने के लिए अपने उद्यमी प्रयासों से वांछित लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। मनोचिकित्सकीय समाज कार्य में मनोचिकित्सकीय कार्यकर्ता, पपेल एवं रोधन (Papell and Rothan)
(1966) द्वारा दिए गए निम्न मॉडल उपयोग में ला सकता है.
1. सामाजिक ध्येय मॉडल (Social Goals Modal)
2. उपचारात्मक मॉडल (Remedial Modal)
3. पारस्परिक मॉडल (Reciprocal Modal)
इन मॉडलों के आधार पर समूह कार्य के अंतर्गत मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में
अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। उसमें से कुछ निम्नात है.
● मनोचिकित्सकीय अस्पताल
• बाल निर्देशन केंद्र
• सामान्य अस्पताल प्रतिवेश
पुनर्वास केंद्र
●व्यसन मुक्ति केंद्र
• वृद्धाश्रम केंद्र
इसके अतिरिक्त और भी कई सारे क्षेत्र हैं जहाँ चिकित्सकीय समाज कार्यकर्ता सेवाएं प्रदान करता है। ऐसी कई सारे समस्याएँ है, जिनसे जुड़े लोग इन केंद्रों में आते हैं उनमें से कुछ समस्याएँ निमन्वत है, जिनके साथ मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता समूह कार्य के अंतर्गत कार्य करता है।
1. मानसिक बीमारी
2. मानसिक मंदता
3. विभिन्न व्यसन
4. विभिन्न अपगत्व
5. बच्चे बच्चियों की समस्याएँ
6. प्रीद की समस्याएँ
7. व्यक्तित्व विकार से प्रसित लोग
8. विभिन्न मानसिक बीमारियों से ग्रसित, निदान हुए या रिकवरी एवं पुनवांस की माँग रखने वाले लोगों को मनोचिकित्सकीय कार्यकर्ता अपनी सेवाएँ प्रदान करता है।
वार्तालाप में शामिल हों