एकीकृत आवास एवं स्लम विकास - Integrated Housing and Slum Development

एकीकृत आवास एवं स्लम विकास - Integrated Housing and Slum Development

यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2005 को शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना और राष्ट्रीय स्तम विकास योजना को सम्मिलित किया गया है। इस योजना की विशेष बात यह है कि कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में मलिन बस्तियों के निवासियों के लिए पर्याप्त आश्रय तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही अच्छा वातावरण तैयार करना भी इसका उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से लेकर 30 जून 2010 तक 807 नगरों में 5,02,935 आवासीय ईकाइयों के निर्माण के लिए 946 परियोजनों के अंतर्गत 3,52927 करोड़ रुपए जारी किए गए। शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाओं और एकीकृत आवास एवं स्लम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 6,088.62 करोड़ रुपए की परियोजना लागत में 1421 परियोजनाओं के लिए 19910.58 करोड़ रूपए कि केंद्रीय सहायता प्रदान कि गई। (भारत, 2011)