जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (JNNURM) - Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission (JNNURM)
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (JNNURM) - Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission (JNNURM)
इस मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा 3 दिसंबर 2005 को शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सेवाए उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू किए गए हैं। इस कार्यक्रम को 65 नगरों में कार्यान्वित किया गया है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की परियोजना लागत का 50 प्रतिशत भाग केंद्र सरकार वहन करती है। इस अभियान की समय अवधि 7 वर्ष थी, लेकिन इसे 2014 तक बढ़ा दिया गया, ताकि चल रही परियोजनाओं और सुधारों को पूरा किया जा सकेछोटे नगरों/शहरों को, लघु और मध्यम शहरों के लिए शहरी ढाँचागत संरचना विकास प्रयोजना (UIDSSMT) तथा एकीकृत आवास एवं स्लम विकास कार्यक्रम (IHSDP) के अंतर्गत शामिल किया गया।
JNNURM, के घटकों बीएसयूपी और आईएचएडीपी ने आवास बुनियादी सुविधाओं और संबंधित नागरिक सुविधाओं के लिए परियोजनाओं की मदद से स्लमों के एकीकृत विकास द्वारा शहरी गरीब को उपयोगी समाग्री उपलब्ध करने पर जोर दिया गया। शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाएं (बीएसयूपी): शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अंतर्गत मलिन बस्तियों के आवास तथा ढांचागत परियोजनाओं का विकास किया जाता है। इसमें जलपूर्ति सीवरेज, सामुदायिक शौचालय स्नानघरों आदि के कार्यक्रम शामिल है। मलिन बस्तियों के दूषित पर्यावरण में सुधार करना एवं ठोस कचरा प्रबंधन करना भी इस कार्यक्रम में शामिल है।
इस मिशन की उपलब्धि संचयी भौतिक और वित्तीय विकास (25.6.2012 के मुताबिक)
संचयी भौतिक विकास
बीएसयूपी आईएचएडीपी कुल
स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या 527
शामिल राज्यों/संघ राज्यों की 31
संख्या शामिल नगरों शहरों की संख्या
वार्तालाप में शामिल हों