चिकित्सकीय समाज कल्याण इकाई (Medical Social Welfare Unit)
चिकित्सकीय समाज कल्याण इकाई (Medical Social Welfare Unit)
इस इकाई का प्रमुख ध्येय रोगी की आवश्यकताओं, अपेक्षाओं एवं चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों के मध्य समायोजन द्वारा रोगी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास करना है। चिकित्सकीय समाज कल्याण इकाई के अंतर्गत चिकत्सालय में निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाती है
1. चिकित्सालय में बाह्य रोगी विभाग एवं अंत रोगी विभाग में सामाजिक सेवाएं प्रदान करना
2. संख्या में कम कार्मियों की उपलब्धता के बाद भी चिकित्सालय के बड़े भाग की सेवा प्रदान करना
3. रोगी एवं उनके परिजनों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वहन करना
4. निर्धन एवं वंचित रोगियों को मनो सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करना
5. रोगी की चिकित्सा में शामिल चिकित्सालय दल के चिकित्सक एवं पैरा चिकित्सकीय कर्मियों को एक दूसरे से आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को करते हुए उनके मध्य सामंजस्य द्वारा चिकित्सकीय दल की प्रभावशीलता को बढ़ाना
6. रोगी के चिकित्सालय से सेवा समाप्ती (Discharge) की सेवाओं एवं रोगी के समाज में पुनस्थापन का सुचारू संचालन चिकित्सकीय समाज कल्याण इकाई के अंतर्गत नियुक्त चिकित्सकीय समाज कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। रोगी के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन
वार्तालाप में शामिल हों