राष्ट्रीय न्यास - National Trust

राष्ट्रीय न्यास - National Trust

ऑटिज्म, प्रमस्तिष्क अगपात मानसिक मंदता और बहुविकलांगताओं इत्वद से ग्रस्त व्यक्तियों के कल्याणार्थ राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत वर्ष 2000 में राष्ट्रीय न्यास की स्थापना की गई थी। यह स्वयंसेवी संगठनों विशेष योग्यजनों की संस्थाओं और उनके अभिभावकों की संस्थाओं के लिए एक तंत्र के माध्यम से कार्य करता है। इसके अंतर्गत देश भर में सदस्य स्थानीय स्तर समितियां स्थापित करना, जहां कहीं आवश्यक हो विशेष योग्यजनों हेतु कानूनी संरक्षक तैनात करने का प्रावधान है। राष्ट्रीय न्यास द्वारा प्रारंभिक हस्तक्षेप से लेकर गंभीर विशेष योग्यता से ग्रस्त व्यक्तियों हेतु आवासीय केंद्रों के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों के समूह का संचालन किया जाता है। 


विशेष योग्यजन के विकास के मूलभूत पक्षों पर चर्चा की है। विशेष योग्यजनों को समाज कार्य अपनी विभिन्न विधियों के अंतर्गत सहायता प्रदान करने की लगातार कोशिश करता रहा है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए चिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता उनके पुनर्वास के लिए कार्यरत है तथा मानसिक रूप से अक्षम लोगों की सहायता समाजकार्य मनोचिकित्सकीय समाज के अंतर्गत करता है। हालांकि भारत में इसमें विभिन्नता दिखाई देती है। विशेष योग्यता रखने वालों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलना आज के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। इसके उद्देश्य पूर्ति की जिमेदारी समाज कार्य अपने कंधों पर उठाने की क्षमता रखता है।