राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (National Urban Live lihood Mission)

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (National Urban Live lihood Mission):

शहरी निर्धनता निवारण के लिए आवास एवं शहरी निर्धनता निवारण मंत्रालय की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) योजना की शुरूआत की जा चुकी है। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (SJSRY) के स्थान पर लाए जाने वाले इस कार्यक्रम के तहत शहरी निर्धनों के लिए कौशल प्रशिक्षण, नवोन्मेष विकास, सवेतन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा सपोर्ट टु अर्बन स्ट्रीट वेंडर्स तथा शैल्टर फॉर अर्बन होमलैस नाम की दो उप योजनाएं इस नए प्रस्तावित मिशन में शामिल होंगी। सितंबर 2013 में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के रूप में नामांकित करने हेतु ज्ञापन जारी कर दिया.


कस्बे या शहर की जनसांख्यिकीय एवं समाजशास्त्रीय परिभाषा को समझा तथा शहरी विकास की अवधारणा से अवगत हुए। शहरी क्षेत्रों में जीवनयापन करने में आनेवाले समस्याओं की चर्चा की है। साथ ही हमने शहरी विकास से संबंधित नगरीय सामुदायिक विकास कार्यक्रम जिसका आधार लोगों की समस्याओं का समाधान स्वयं उनके प्रयासों तथा भागीदारी से किया जाना संभव समाज कार्य सामुदायिक संगठन प्रविधि के अंतर्गत शहरी समुदायों के विकास हेतु बेहतरी से कार्य कर सकते हैं। • सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के जरिए सामाजिक कार्यकर्ता शहरी जनसंख्या को संसाधन उपलब्धि में सहायता कर सकते हैं। शहरी विकास तथा स्लम क्षेत्रों के विकास में समाज कार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।