गैर-सरकारी संगठन और एल.जी.बी.टी. अधिकार - NGOs and LGBT Rights

गैर-सरकारी संगठन और एल.जी.बी.टी. अधिकार - NGOs and LGBT Rights

वर्तमान समय में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों द्वारा अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर एलजी.बी.टी. अधिकार वा यौनिक अधिकारों पर काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में गैरसरकारी संगठनों का विकास पिछले दशकों की परिघटना माना जा सकता है। यह देखा जाता रहा है कि यौनिक अल्पसंख्यकों के साथ सरकार तथा लोगों द्वारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। ऐसे मामले भी प्रकाश में आए हैं जो गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन की स्थिति को दर्शाते हैं। मानव हमे के नाते प्रत्येक व्यक्ति का यह अधिकार है कि वह अपने क्षमताओं का विकास करते हुए सम्मान तथा आत्मनिर्णय के अधिकारों के आधार पर अपना जीवनयापन कर सके। यहाँ कुछ अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय गैरसरकारी संगठनों का संक्षिप्त परिचय दिया जा रहा है जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में यौनिक अधिकारों के मुद्दे पर काम करते हुए सफलता हो पाई है।