राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) - National Urban Health Mission (NUHM)

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) - National Urban Health Mission (NUHM)

शहरी निर्धनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने के लिए राष्ट्रीय शहरी मिशन (National Urban Health Mission) लागू किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उप मिशन के रूप में इसे लागू करने का प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मई, 2013 को मंजूरी प्रदान की। इस मिशन को 50,000 से अधिक जनसंख्या वाले 779 शहरों एवं कस्बों में लागू किया जाएगा तथा 7.75 करोड़ से अधिक जनसंख्या इससे लाभान्वित होगी। इसके अंतर्गत शहरी जनसंख्या को बेहतर प्राथमिक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के जरिए गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

मिशन के तहत 50 हजार से 60 हजार की जनसंख्या पर एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Urban Primary Health Centre) स्थापित करने का प्रस्ताव है, बड़े शहरों में पाँच से छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Urtun Community Health Centre) स्थापित करना, दस हजार की जनसंख्या पर सहायक नर्म मिडवाइफ (Auxiliary Nurse Mid wife) और 200 से 500 परिवारों के लिए मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा (ASHA-Accredited Social Health Activist) की नियुक्ति का प्रस्ताव भी मिशन के तहत किया गया है। इस मिशन के संचालित होने से शिशु और मातृ मृत्युदर में कमी आएगी।