वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना - Valmiki Ambedkar Awas Yojana
वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना - Valmiki Ambedkar Awas Yojana
वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में रहने वाले ऐसे गरीब व्यक्तियों को आवासों का निर्माण करना है, जिनके पास आवास नहीं हैं। नगरीय क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे तथा कम आय वर्ग के परिवार पात्र होंगे, जिनके पास आवास जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है या आवास की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अंतर्गत पहली प्राथमिकता गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को दी जाती है। लाभार्थी का चयन जिला नगरीय विकास अभिकरण (नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत) के सहयोग किया जाएगा।
चयन में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी आएगी, जिसकी मुखिया महिला हो। साथ ही आवास की भूमि पतिपत्नी दोनों के नाम से या पत्नी के नाम से होना चाहिए। यदि आवास निर्माण हेतु लाभार्थी के पास भूमि उपलब्ध नहीं हैं, तो नगरीय विकास अभिकरणों तथा अन्य माध्यमों से निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाती है। वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को योजना में आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है वे निम्नलिखित हैं
i) अनुसूचित जाति जनजाति 50 प्रतिशत
ii) पिछड़ा वर्ग- 30 प्रतिशत
iii) अन्य कम आय (सामान्य सहित)- 15 प्रतिशत
(iv) विकलांग - 5 प्रतिशत
वार्तालाप में शामिल हों