भारत में पर्यावरण प्रबंधन एवं विकास - Environment Management and Development in India

भारत में पर्यावरण प्रबंधन एवं विकास - Environment Management and Development in India

पर्यावरणीय विधि अथवा पर्यावरण विधि समेकित रूप से उन सभी अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय संधियों समझौतों और संवैधानिक विधियों को कहा जाता है जो प्राकृतिक पर्यावरण पर मानव प्रभाव को कम करने और पर्यावरण की सततता बनाए रखने हेतु हैं।


भारत में पर्यावरण क़ानून पर्यावरण (रक्षा) अधिनियम 1986 से नियमित होता है, जो एक व्यापक विधान है। इसकी रूप रेखा केंद्रीय सरकार के विभिन्न केंद्रीय और राज्य प्राधिकरणों के क्रियाकलापों के समन्वयन के लिए तैयार किया गया है, जिनकी स्थापना पिछले कानूनों के तहत की गई है, जैसा कि जल अधिनियम और वायु अधिनियम अन्य विधियों में भारतीय वन अधिनियम, 1927 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 प्रमुख हैं। एक राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण का भी गठन किया गया है।