सत्याग्रह का सामान्य सिद्धांत - General Principle of Satyagraha

सत्याग्रह का सामान्य सिद्धांत - General Principle of Satyagraha

1. सत्य, अहिंसा आदि साधनों द्वारा ही अधर्म का विरोध किया जा सकता है, यह सामान्य नियम सर्वत्र लागू होता है।


2. सत्याग्रह ऐसा उपाय है जिसमें सत्याग्रही के ही कष्ट उठाने की बात रहती है. विरोधी पक्ष को कष्ट देने का हेतु होता ही नहीं।


3. अधर्म में सत्याग्रह का आधार धर्मयुक्त उपाय ही होना चाहिए। 


4. सत्याग्रह के फलस्वरूप विरोधी के साथ कटुता बढ़ती नहीं बल्कि पटती है, और सत्याग्रह के अंत में दोनों पक्ष मित्र बन जाते हैं।


5. अधर्म का विरोध करने के लिए सत्याग्रह की उचित रीति जब तक न सूझ जाय तब तक सत्याग्रही कोई कदम जल्दी नहीं उठायेगा। 


6. सत्याग्रही झूटी प्रतिष्ठा के फेरे में नहीं रहता।