युवा कार्य और खेल मंत्रालय - Ministry of Youth Affairs and Sports

युवा कार्य और खेल मंत्रालय - Ministry of Youth Affairs and Sports

युवा कार्य और खेल मंत्रालय की स्थापना नई दिल्ली में 9 वें एशियाई खेलों के आयोजन के समय 1982 में खेल विभाग के रूप में की गई थी। इसका नाम अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष 1985 के आयोजन के दौरान युवा कार्य और खेल विभाग रखा गया था। यह 27 मई 2000 को एक मंत्रालय बनाया गया। तत्पश्चात मंत्रालय को युवा कार्य विभाग और खेल विभाग नामकर विभागों में 30 अप्रैल 2008 को विभाजित किया गया जिनके दो अलग अलग सचिव थे। इन दोनों विभागों द्वारा निर्वाह किए जाने वाले विशिष्ट विषय भारत सरकार के आदेश कार्य का आवंटन नियम, 1961) में निहित हैं।


युवा अर्थात 15 से 35 वर्ष के आयु समूह में आने वाले व्यक्ति भारत की कुल जनसंख्या का लगभगा0 प्रतिशत भाग हैं। यह समूह देश की जनसंख्या का सर्वाधिक विविध और गतिशीत खंड है जो मानव संसाधन का सबसे अधिक मूल्यवान भाग है। इनकी रचनात्मक और सृजनशील ऊर्जा का अनुकूलतम दोहन करने के लिए विभाग द्वारा बुवा जनों के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण के दोहरे उद्देश्यों को पूरा किया जाता है, अर्थात युवा जनों के व्यक्तित्व का विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना।