युवा समस्याएँ : Youth Problems

युवा समस्याएँ : Youth Problems

युवा अवस्था ऐसी अवस्था है जो बाल्यावस्था की बुनियाद पर टिकी होती है तथा प्रौढ अवस्था का निर्देशन करती है। कुछ विद्वानों ने इस अवस्था को क्रांतिकारी शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक परिवर्तनों के कारण जीवन का सबसे कठिन काल माना है। इसलिए युवाओं के सामे समायोजन की अनेक समस्याएँ होती है। उचित पथ-प्रदर्शन के कमी के कारण उनमें काफ़ी समस्याएँ उभरती है। यह माना जाता है कि युवा अवस्था स्थिरता से भरी होती है। एक पल में वह खुश रहते है और दूसरे ही पल में वह निराशा में डूब जाते हैं और अपने को असहाय पाते हैं। वे बहुत ही भावनिक हो जाते हैं। इस अस्थिरता का कारण कुछ विद्वानों के अनुसार हारमोन परिवर्तन और परिवर्तन की प्रक्रिया की नासमझी को मानते है।


युवा स्वयं के प्रति अनिश्चित होते हैं। बावजूद इसके वह परिवार समूह और समाज में खुद को समायोजित करने का सदैव प्रयत्न करते रहते हैं। ऐसे में अतिरिक्त महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति न होना उनमें संवेगात्मक अस्थिरता पैदा करता है। वहीं अस्थिरता ही महत्वपूर्ण कारक है जो युवाओं में अन्य समस्याओं की उत्पत्ति का रास्ता बनाता है। वे अपना एक रास्ता तय करके चलना चाहते है जिसे वह अपने लिए आदर्श मान चुके होते हैं, किंतु जब उनके इस स्व आदर्श को ठेस पहुंचती है, तितर-बितर हो जाते हैं। युवाओं की अस्थिरता एवं असमायोजन के लिए निम्न कारकों को जिम्मेदार माना जाता है.


1. तीव्र शारीरिक बदलाव


2. हारमोन में परिवर्तन होना


3. ज्ञान एवं अनुभव में अभाव


4. महत्वाकांक्षा की पूर्ति न होना


5. उचित परामर्श और दिशा-निर्देश का नहीं मिलना


6. स्व की अस्पष्ट भूमिका


8. उचित निर्णय प्रक्रिया का अभाव


7. समकालीन स्थितियों का मूल्यांकन न कर पाना


9. वचनबद्धता का अत्याधिक दबाव 


10. विश्वपटल पर स्वयं की छवि का उत्कीर्णन करने की तीव्र अभिलाषा उक्त कारकों के कारण युवा का परिवार, समूह समाज में उचित समायोजन नहीं हो पाता है और समस्याएँ उत्पन्न होने लगती है। आज के युवा नया कुछ करने या सृजनात्मक करने की इच्छा रखते हैं। यही कारण है कि वे पूरानी सब चीजों को खारिज करने लगते हैं। विश्वपटल पर अपनी छवि बनाने की अभिलाषा वे रखते हैं, किंतु यह तीव्र अभिलाषा या उनकी तीव्र बौद्धिक क्षमता उनमें कई विकृतियाँ भी उत्पन्न करती हैं। आकृति: 01 में युवाओं में आने वाली कुछ प्रमुख समस्याओं को दर्शाने की कोशिश की गई है।


विवृति


विशाभ