शहरी समुदाय की विशेषताएँ - Characteristics of an urban community
शहरी समुदाय की विशेषताएँ - Characteristics of an urban community
किंग्सले डेविस द्वारा शहरी समुदाय की निम्न विशेषताओं का उल्लेख किया गया है
1. शहरी समुदायों की जनसंख्या विभिन्न प्रकार के व्यवसायों में संलिप्त रहती है तथा उनके रहन सहन, खान-पान, सामाजिक मूल्यों और रीति-रिवाजों में काफ़ी भिन्नता पाई जाती है।.
1. द्वितीयक समितियों की प्रधानता के कारण शहरी समुदाय के लोग आपस में व्यक्तिगत रूप से परिचित नहीं होते।
iii विभिन्नता के बावजूद शहरी समुदाय में लोगों को एक साथ निवास करना पड़ता है जिसके कारण उनमें एक-दूसरे के प्रति सामाजिक सहिष्णुता में वृद्धि होती है। शहरी समुदायों में द्वितीयक नियंत्रण के साधनों यथा पुलिस, कानून, शिक्षा आदि की प्रधानता होती है।
V. यहाँ आवागमन, संचार, शिक्षा, नवीन व्यवसाय आदि की सुविधाओं के प्रचुर मात्रा में होने के कारण सामाजिक गतिशीलता अधिक मात्रा में पाई जाती है।
vi. ऐच्छिक साहचर्य शहरी समुदाय की एक और विशेषता है जो आज ग्रामीण समुदायों में भी देखने को मिलती है। शहरी जनसंख्या का विस्तृत आकार, इसमें घनिष्ठ निकटता, विभिन्नता और सरल संपर्क शहर को ऐच्छिक साहवर्ष के योग्य और पूर्ण स्थान के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
(vii. शहरी समुदायों की विभिन्न विशेषताएँ व्यक्ति को व्यक्तिवादिता की और उन्मुख करती हैं।
viii. शहरी व्यक्तियों के कार्यों में स्पष्ट तौर पर पृथक्करण पाया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों