समुदाय : अर्थ एवं परिभाषाएँ - Community : Meaning and Definitions
समुदाय अर्थ एवं परिभाषाएँ - Community Meaning and Definitions
'समुदाय' एक ऐसा सामाजिक समूह है, जिसमें मनुष्य अपना जीवन सामान्य रूप से व्यक्ति करता है। वह निश्चित भू-भाग पर जीवन बसर करता है। समुदाय में ही सदस्यों का जन्म होता है और अंततः उसी में उसकी मृत्यु हो जाती है। विभिन्न विद्वानों ने समुदाय को मूल रूप से तीन भागों वर्गीकृत किया है
शहरी समुदाय
ग्रामीण समुदाय
आदिवासी समुदाय
समुदाय अर्थ एवं परिभाषाएँ
'समुदाय शब्द अंग्रेजी भाषा के कम्यूनिटी का हिंदी रूपांतरण है जो कि लैटिन भाषा के 'कॉम' तथा म्यूनिस शब्दों से मिलकर बना है, अर्थ क्रमशः 'एक साथ और सेवा करना है। अर्थात समुदाय का शाब्दिक अर्थ है एक साथ सेवा करना समुदाय व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जिसमें उनका सामान्य जीवन व्यतीत होता है। समुदाय के निर्माण के लिए दो बातों का होना अनिवार्य शर्त है
● निश्चित भू-भाग
● इसमें रहने वालों में सामुदायिकता की भावना
1. मैकाइवर और पेज "जहाँ कहीं एक छोटे या बड़े समूह के सदस्य एक साथ रहते हुए उद्देश्य विशेष में भाग न लेकर सामान्य जीवन की मौलिक दशाओं में भाग लेते हैं उस समूह को हम समुदाय कहते हैं।
2. ऑगवर्न और निमकॉफ किसी सीमित क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सामाजिक जीवन के संपूर्ण संगठन को समुदाय कहा जाता है।"
3. जिसवर्ग- समुदाय से सामाजिक प्राणियों के एक ऐसे समूह का बोध होता है जो एक सामान्य जीवन व्यतीत करता है, जिसमें वे सब असीम रूप से विविध और जटिल संबंधों में शामिल रहते है जो सामान्य जीवन का परिणाम है अथवा उसको बनाते हैं।
4. बोगार्डस समुदाय एक ऐसा सामाजिक समूह है जिसमें कुछ अंश तक हम की भावना पाई जाती है तथा वह एक निश्चित क्षेत्र में निवास करता है।"
5. ग्रीन समुदाय संकीर्ण प्रादेशिक घेरे में रहने वाले उन व्यक्तियों का समूह है जो जीवन के सामान्य ढंग को अपनाते हैं। एक समुदाय एक स्थानीय क्षेत्रीय समूह है।"
6. कोल एक समुदाय से मेरा तात्पर्य एक जटिल सामाजिक जीवन से है एक ऐसी जटिलता, जिसमें परिवर्तनशील समान रूड़ियों, प्रधाओं तथा परंपराओं द्वारा परस्पर सबऔर किसी सीमा तक सामाजिक लक्ष्यों और हितों के प्रति चेतन, सामाजिक संबंधों की अवस्थाओं में साथ साथ रहने वाले मानव प्राणी शामिल होते हैं।"
7. डेविस समुदाय सबसे छोटा वह क्षेत्रीय समूह है जिसके अंतर्गत सामाजिक जीवन के समस्त पहलू आ सकते हैं।"
8. मंजर वह समाज जो निश्चित भू-भाग में रहता है. समुदाय कहलाता है।"
उपर्युक्त परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है कि समुदाय व्यक्तियों का एक विशिष्ट समूह है जो कि एक निश्चित भौगोलिक सीमाओं में रहता है। इसके सदस्य सामुदायिक भावना (हम की भावना, दायित्व की भावना और निर्भरता की भावना) द्वारा परस्पर संगठित रहते हैं। इसमें व्यक्ति किसी विशिष्ट उद्देश्य की अपेक्षा अपनी सामान्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयत्न करते रहते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों