समुदाय - Community

 समुदाय - Community

सामान्य शब्दों में यदि कहा जाए, तो ग्रामीण समुदाय एक ऐसा समुदाय है जहाँ अपेक्षाकृत अधिक समानता, अनौपचारिकता प्राथमिक समूहों की प्रधानता जनसंख्या का कम घनत्व और कृषि व्यवसाय की प्रधानता आदि प्रकार की प्रमुख विशेषताएँ पाई जाती हैं।


1. सैंडरसन एक ग्रामीण समुदाय वह स्थानीय क्षेत्र है जिसमें वहाँ निवास करने वाले लोगों की सामाजिक अंत क्रिया और उनकी संस्थाएं शामिल हैं जिनमवह खेता के चारों और बिखरी झोपड़ियों या ग्रामों में रहता है और जो उनकी सामान्य गतिविधियों का केंद्र है।"


2. मैरिल एवं एल्ड्रिज ग्रामीण समुदाय के अंतर्गत संस्थाओं एवं व्यक्तियों का समावेश


होता है जो एक छोटे से केंद्र के चारों और संगठित होते हैं तथा सामान्य प्राथमिक हितों द्वारा आपस में बंधे रहते हैं।"


उपर्युक्त परिभाषाओं के आलोक में यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण समुदाय का एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र होता है। वहाँ निवास करने वाले व्यक्तियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होता है और उनमें सामुदायिक भावना पाई जाती है।