प्राथमिक समूह - Primary Group
प्राथमिक समूह - Primary Group
चार्ल्स कूले ने सन् 1909 में अपनी पुस्तक 'Social Organization' में प्राथमिक समूह की अवधारणा का प्रयोग किया है। मानव के जीवन में स्नेह, प्रेम, सहानुभूति आदि भाव महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ऐसे गुणों के कारण समाज के संगठन को स्थायित्व प्राप्त होता है। मानव जब परिवार के संपर्क में आता है तब
वह सामाजिक प्राणी बनता है। कूते ने प्राथमिक समूह की निम्न विशेषताएँ प्रस्तुत की है
1) छोटा आकार
2) आमने-सामने का घनिष्ठ संबंध
3) 'हम की भावना' या एकता
4) स्वार्थपरकता का अभाव
5) उद्देश्यों में समानता
6) वैयक्तिक तथा स्वाभाविक संबंध
7) संबंध स्वयं साध्य
उदाहरणस्वरूप, कूले ने तीन समूह परिवार पड़ोस (नगरिया पड़ोस को छोड़कर) और क्रीडा समूह को प्राथमिक समूह के अंतर्गत शामिल किया है।
वार्तालाप में शामिल हों