सामाजिक बदलाव के कारक - Social Change Factors

सामाजिक बदलाव के कारक - Social Change Factors

सामाजिक बदलाव एक जटिल प्रक्रिया है, जिसके विभिन्न कारक हो सकते हैं। सामाजिक बदलाव का बिना किसी कारक के क्रियाशील होना असंभव है, किंतु यह भी सत्य है कि किसी एक कारक से समाज में परिवर्तन आना भी दुष्कर है। यहाँ सामाजिक बदलाव के प्रमुख कारक विश्लेषित किए गए हैं


1) भौतिक कारक


जब कोई बदलाव भौतिक या भौगोलिक पर्यावरण में होता है, तो उसका प्रभाव समाज पर परिलक्षित होता है। भौतिक पर्यावरण, जैसे पृथ्वी की बनावट, उसका धरातल, समुद्र तल से ऊंचाईनदियाँ, झरने, चट्टानें, पर्वत, पठार, जलवायु मौसम आदि मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। विचार, व्यवहार रहन-सहन आदि पर इसका प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। 


2) जैविक कारक


वंशानुक्रमणीय पद्धति में होने वाले परिवर्तनों के लिए जैविक कारक उत्तरदायी होते हैं। वंशानुक्रमण हो अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य का निर्धारण करता है और स्वास्थ्य ही शारीरिक व मानसिक कुशलता एवं क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। जैविक कारक ही विवाह की आयु एवं उत्पादन की दर को प्रभावित करते हैं।


3) प्रौद्योगिकीय कारक


आदिकाल में मनुष्य पुमतू जीवन व्यतीत करता था और भोजन की तलाश करता था। उसके बाद उसने भोजन का संग्रहण करना आरंभ किया और कृषि युग में उसने उत्पादन करना शुरू किया। आज का युग प्रौद्योगिक विकास का है। इसने मनुष्य के जीवन में तेजी से परिवर्तन का संचार किया है। इसने मूल्यों और उपकरणों में काफी परिवर्तन किए हैं। जैसे- कृषि हेतु ट्रैक्टर यातायात व आवागमन के लिए बस, रेल, मोटरगाड़ी, हवाई जहाज आदि, संचार के क्षेत्र में टेलीफोन, मोबाइल, तार, रेडियो, समाचारपत्र पत्रिकाएँ आदि, औषधि और उपचार हेतु विविध प्रकार की दवाइयाँ और ऑपरेशन आदि ने मानव जीवन की परिवर्तन को एक नयी दिशा की और उन्मुख किया है और उसे गंभीर रूप से प्रभावित किया है।


4) जनसंख्यात्मक कारक


जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन द्वारा समाज में अनेक परिवर्तनों की नींव रखी जाती है। यदि किसी क्षेत्र अथवा देश की जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर परिलक्षित होता है। जनसंख्यात्मक आकार में गिराबट अथवा वृद्धि से सामाजिक मूल्य विचार, रीति-रिवाज आदि में परिवर्तन हो जाता है।


5) राजनीतिक कारक


सामाजिक बदलाव हेतु राजनीतिक दशाएँ भी उत्तरदायी होती हैं। भाषा के आधार पर नए राज्य की मांग करना, भूख हड़ताल करना, आंदोलन करना आदि राजनीतिक क्रियाएँ हैं और इसके कारण समाज में अनेक परिवर्तन क्रियान्वित होते हैं। कुछ परिवर्तन राज्य द्वारा बलपूर्वक भी किए जाते हैं। और कुछ के पाछे संरचनागत राजनीतिक हलचलों का हस्तक्षेप होता है। 


6) आर्थिक कारक


समाज में जिस प्रकार से आर्थिक मूल्यों में परिवर्तन हुआ है उसी प्रकार इस परिवर्तन ने समाज पर अपने प्रभाव को प्रत्यारोपित किया है। आर्थिक कारक सामाजिक परिवर्तन हेतु एक प्रभावी कारक माना जाता है। कार्ल मार्क्स ने आर्थिक कारक को ही सामाजिक परिवर्तन का मूल आधार माना है। 


7) सांस्कृतिक कारक


सामाजिक बदलाव हेतु सांस्कृतिक कारक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। संस्कृति और समाज दोनों एक-दूसरे से अंतःसंबंधित धारणाएं हैं। कई विद्वानों ने तो सामाजिक व सांस्कृतिक बदलाव में अंतर करना भी उचित नहीं समझा है। मूल रूप से यह कहा जा सकता है कि सांस्कृतिक बदलाव और सामाजिक बदलाव में सीधा संबंध पाया जाता है। 


8) मनोवैज्ञानिक कारक


सामाजिक संबंधों में मानसिक सरोकार होता है और इस आधार पर भी सामाजिक बदलाव में मनोवैज्ञानिक कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मनुष्य की समस्त क्रियाओं का आधार मस्तिष्क ही होता है। मनुष्य के विचार के तरीके में बदलाव से उसके सामाजिक व्यवहार में बदलाव होते हैं। मानसिक दशाएँ सामाजिक बदलाव हेतु काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं।


बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, यह सार्वभौमिक है। विश्व में कोई ऐसा पदार्थ नहीं है जो स्थायी अथवा स्थित हो। उसमें किसी-न-किसी प्रकार का बदलाव आना स्वाभाविक है। सभी प्रकार के बदलाव को सामाजिक बदलाव की संज्ञा नहीं दी जा सकती है। समाज से संबन्धित विभिन्न दशाओं सामाजिक संरचना सामाजिक प्रकार्यों, सामाजिक संस्थाओं पटनाओं और प्रक्रियाओं में होने वाला बदलाव ही सामाजिक बदलाव है। मूल रूप से किसी समाज के सामाजिक संगठन सामाजिक संस्थाओं या सामाजिक भूमिकाओं के प्रतिमानों में अथवा सामाजिक प्रक्रियाओं में होने वाले किसी प्रकार के रूपांतरण बदलाव, परिवर्तन परिष्करण की प्रक्रिया को सामाजिक बदलाव कहा जाता है। सामान्य तौर पर, सामाजिक बदलाव किसी लघु-समूह या समाज में क्रियाशील होने वाले छोटे-मोटे परिवर्तनों की तुलना में बृहत सामाजिक प्रणाली में अथवा संपूर्ण सामाजिक ढाँचे में होने वाले उल्लेखनीय बदलाव अथवा परिवर्तन की ओर इंगित करता है।