सामाजिक नियंत्रण - अर्थ एवं परिभाषाएँ - Social Control - Meaning and Definitions

सामाजिक नियंत्रण - अर्थ एवं परिभाषाएँ - Social Control - Meaning and Definitions

सामाजिक नियंत्रण वह प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत समाज के सदस्यों के उन व्यवहारों का परिसीमन किया जाता है जो सामाजिक नियमों से इतर अस्तित्व रखते हैं। यह मानव स्वभाव और सामाजिक नियमों के असंभव साम्य के असफल प्रयत्नों का परिणाम है। सामाजीकरण की प्रक्रिया द्वारा हम यह मानने लगते हैं. कि सामाजिक नियम हमारे अपने नियम होते हैं। हम सामाजिक नियमों को आत्मसात कर लेते हैं। फिर भी समाज में कुछ ऐसे सदस्य बच जाते हैं, जो समाज तथा अन्य सदस्यों के अस्तित्व के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार के मनमाने व्यवहार को समाज विरुद्ध व्यवहार अथवा विचलित व्यवहार की संज्ञा दी जाती है। इन व्यवहारों पर रोक लगाना ही सामाजिक नियंत्रण कहलाता है। 


1. गिलिन और गिलिन सामाजिक नियंत्रण तरीका अनुनय-विनय, प्रतिरोध, शक्ति आदि से जिस प्रकार से भी हो सके, जिसमें शारीरिक शक्ति का प्रयोग भी शामिल है, की एक व्यवस्था है, जिसके द्वारा एक समाज एक समूह को मान्यता प्राप्त व्यवहार के प्रतिमानों के अनुरूप बनाता के है।"


2. मैकाइवर और पेज सामाजिक नियंत्रण का अर्थ वह रूप है, जिसमें समस्त सामाजिक व्यवस्था स्वयं संयोजित तथा संपोषित होती है और परिवर्तनशील संतुलन के रूप में वह एक समझि बनकर कार्यशील होती है।"


3. पार्क और वगैस साधारणतया हम सामाजिक नियंत्रण से जो कुछ समझते हैं, वह किसी व्यक्ति का नहीं अपितु संपूर्ण समूह का नियंत्रण है और वह सदैव निरंकुश नहीं होता


4. रीमेक सामाजिक नियंत्रण एक सामूहिक अवधारणा है जो उन नियोजित अथवा अनियोजित प्रक्रियाओं के लिए प्रयोग की जाती है जिनके द्वारा व्यक्ति को समूह के जीवन-मूल्यों तथा कार्य 


●व्यवहारों के एकरूप होने की शिक्षा दी जाती है, समझाया जाता है या वास्य किया जाता है।"


5. ऑगवर्न और निमकॉफ व्यवस्था और स्थापित नियमों को बनाए रखने के लिए किसी भी समाज द्वारा डाले गए दबाव के प्रतिमानों को उस समाज की नियंत्रण व्यवस्था कहते हैं।"


6. बाटोमोर सामाजिक नियंत्रण द्वारा व्यक्तियों और समूहों के मध्य के तनावों एवं संघर्षों को दूर अथवा कम किया जाता है। इसका तात्पर्य ऐसे सबंधों से भी है जिनके माध्यम से उन आदशों एवं मूल्यों का संचार किया जाता जोकि समाजवान समूह की सुदृढ़ता बनाए रखने में सहायक उपयुक्त विभिन्न परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है कि सामाजिक नियंत्रण व्यक्तियों को समाज द्वारा स्वीकृत सामूहिक आदर्शों एवं मान्यताओं के अनुरूप व्यवहार करने हेतु बाध्य करने की एक प्रक्रिया है।