सामाजिक समूह की विशेषताएँ - Social Group characteristics

सामाजिक समूह की विशेषताएँ - Social Group characteristics

 सामाजिक समूह की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं - 


i. समूह व्यक्तियों का संग्रह है।


ii. प्रत्येक समूह की अपनी सामाजिक संरचना होती है। प्रत्येक समूह में आयु लिंग, जाति आदि आधार पर सामाजिक स्तरीकरण पाया जाता है।


iii. समूह में कार्यात्मक विभाजन पाया जाता है। उदाहरण स्वरूप संस्थान में संलग्न कर्मचारियों की अपनी अलग-अलग भूमिकाएँ होती हैं और वे उनके प्रति जवाबदेह होते हैं। 


Iv. समूह में सामान्य स्वार्थ की भावना पाई जाती है।


V. समूह विशेष की सदस्यता ऐच्छिक होती है। यह बात परिवार जैसे समूह को छोड़कर अन्य सभी समूहों पर लागू होती है।


VI. प्रत्येक समूह की अपनी विशिष्ट सत्ता होती है। समूह का आधार सामूहिक व्यवहार होते हैं। समूह के सामने व्यक्ति का अस्तित्व न्यून आंका जाता है और व्यक्ति, समूह के प्रति श्रद्धा और विश्वास की भावना रखता है। अतः वह समूह के नियमों की अवहेलना करने से डरता है। vii. समूह के कुछ आदर्श और नियम होते हैं, जो समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं के कारण समूह के सदस्यों के व्यवहारों में एकरूपता बनी रहती है।


VII समूह एक मूर्त सामाजिक संगठन है क्योंकि यह समान उद्देश्यों व लक्ष्यों वाले व्यक्तियों का संकलन है।