आदिवासी समुदाय - Tribal Community

आदिवासी समुदाय - Tribal Community

'जनजाति' शब्द अंग्रेजी के 'ट्राइब' का हिंदी रूपांतरण है जो कि लैटिन भाषा 'ट्राइस' से बना है। इसका अर्थ 'निर्धन' अथवा 'जन-जन' से लगाया जाता। समान्यतः जनजाति का अर्थ एक ऐसे समूह से लगाया जाता है, जिसका एक विशिष्ट नाम होता है, जिसमें एक समूह होने की भावना पाई जाती है. तथा जो एक सामान्य भौगोलिक क्षेत्र (जैसे जंगल अथवा पहाड़ों) में निवास करते हैं। आदिवासी समुदाय अथवा जनजातीय समुदाय भारतीय सामाजिक संरचना के प्रमुख घटक हैं जिनकी जनसंख्या भारतीय जनसंख्या की लगभग 8.43 प्रतिशत है और इन्हें देश के सबसे पिछड़े समुदाय के रूप में मान्यता दी जाती है। आदिवासी जनजाति समुदाय को विभिन्न विद्वानों द्वारा अलग-अलग नामों से संबोधित किया गया है


• जी.एस. पूरिए, पिछड़े हिंदू तथाकथित आदिवासी


• नुन- आदिम जनजाति कृतजाति


• मजूमदार बनवासी


• एल. पी. विद्यार्थी- गिरिजन


• बेन्स पर्वतकबीला


गैरिसन बंद कबीला


सेवेन्स पर्वत जनजाति


• टेलेटस, सैल्जनिक और मार्टिन- सर्वजीवादी


● ठक्करबापा, रिजले आदिवासी


• वैरियर एल्विन स्वदेशी उपन


आदिवासी समुदाय की परिभाषा को लेकर विद्वानों में मतभेद रहा है। यहाँ कुछ विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है 

12345

1. मजूमदार "एक जनजाति परिवारों या परिवार के समूहों का संकलन होती है जिसका एक सामान्य नाम होता है, जिसके सदस्य एक निश्चित भू-भाग पर निवास करते हैं, एक-सौ भाषा: बोलते हैं और विवाह, व्यवसाय या उद्योग के विषय में कुछ निषेधों का पालन करते हैं तथ परस्पर एक निश्चित एवं मूल्यांकित आदानप्रदान की व्यवस्था का विकास करते हैं।"


2. हॉवेल जनजाति एक सामाजिक समुदाय है जो एक विशिष्ट भाषा बोलता है, जिसकी एक विशिष्ट संस्कृति होती है, अपने समूह को अन्य समूह से पृथक करती है जनजाति के लिए यह आवश्यक नहीं है कि वह राजनीतिक आधार पर संगठित हो।"


3. लिटन- जनजाति अपने सरलतम स्वरूप में दलों का एक समुदाय है जो समीपवर्ती क्षेत्रों में निवास करते हैं, जिनएकता की भावना पाई जाती है, जो अनेक समानताओं, समान अभिरुचि व मैत्रीपूर्ण संबंधों के कारण उदित होती है।