शहरी समुदाय - Urban Community

शहरी समुदाय - Urban Community

शहरी समुदाय नगरीय समुदाय नागरी क्षेत्र तथा नगर पर्यायवाची शब्द है, कोई सर्वमान्य परिभाषा प्रस्तुत कर पाना एक दुष्कर कार्य है। विभिन्न देशों में शहरी क्षेत्र के अर्थ भिन्नभिन्न हैं। उदाहरणस्वरूप, ग्रिनलैंड में 300 निवासियों के क्षेत्र को अर्जेनटाइना में 1,000 भारत में 5,000, इटली तथा स्पेन में 10,000, अमेरिका में 20,000 तथा कोरिया गणराज्य में 40,000 निवासियों के क्षेत्र को शहरी क्षेत्र माना गया है।


उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि शहर नगर की परिभाषा विभिन्न देशों में भिन्न-भिन्न है। इसके अलावा एक ही देश में विभिन्न जनगणना वर्षों में इसकी परिभाषा में अनेक परिवर्तन किए जाते हैं। अनेक विद्वानों ने इसकी परिभाषा में जनसंख्या के आकार और पनत्व को महत्व दिया है। किंग्सले डेबिस इस मत से बिल्कुल असहमत हैं। वे कहते हैं कि, "सामाजिक दृष्टि से नगर परिस्थितियों की उपज होती है। उनका मानना है कि शहर एक ऐसा समुदाय हैं जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषमता शामिल होती है।


भारत में 1991 की जनगणना में 'शहरी क्षेत्र' को निम्नलिखित कसौटियों के आधार पर परिभाषित किया गया है.


1) वे सभी स्थान जहाँ नगर महापालिका, कैंट बोर्ड अथवा अधिसूचित नगर क्षेत्र समिति इत्यादि उपलब्ध हैं। 


2) वे सभी स्थान जहां


● कम से कम 5,000 की आबादी है।


कार्यरत पुरुष जनसंख्या का तीन चौथाई भाग गैर-कृषि व्यवसायों में संलिप्त है।


प्रति वर्गमील 400 व्यक्तियों का पनत्व है।