लोकतंत्र की संकल्पना और अर्थ - The concept and meaning of democracy

लोकतंत्र की संकल्पना और अर्थ - The concept and meaning of democracy

लोकतंत्र अपने आप में एक बहु-आयामी शब्द है। राजनैतिक दृष्टि से लोकतंत्र राज्य व्यवस्था में साझेदारी को महत्व देता है और शोषणमुक्त और समता आधारित समाज के निर्माण पर जोर देता है। लोकतंत्र 'डेमोक्रेसी' शब्द का हिंदी रूपांतरण है और यह शब्द ग्रीक भाषा के डेमोस' और 'क्रेटिया' दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है, जिसका अर्थ है जनता की शक्ति है। इस ग्रीक शब्द का तात्पर्य है गरीबों, जनसाधारण तथा सबसे कम समझदारों का शासना लोकतंत्र शासन की वह प्रणाली को कहते हैं, जिसमें जनता स्वयं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिनिधियों द्वारा संपूर्ण जनता के हित के लिए कार्य करती है।


1. अब्राहम लिंकन के अनुसार, लोकतंत्र जनता का जनता के द्वारा और जनता के लिए किया 2. डायसी के शब्दों में, "यह शासन का वह प्रकार है, जिसमें शासक समुदाय संपूर्ण राष्ट्र का गया शासन है।" अपेक्षाकृत एक बड़ा भाग हो।


3. ब्राइस के अनुसार, "लोकतंत्र वह व्यवस्था है जिसमें राज्य की प्रशासनिक शक्तियाँ किसी वर्ग अथवा किन्हीं वर्गों तक सीमित न रहकर समाज के सभी सदस्यों में निहित होती है।" 4. हेरोडोटस के अनुसार, "लोकतंत्र सरकार का यह स्वरूप है, जिसमें राज्य की सर्वोच्च सत्ता संपूर्ण समाज के हाथों में हो।" 15. सीले के शब्दों में, "लोकतंत्र वह शासन है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का एक भाग होता है।


डॉ. लाइवली ने लोकतंत्र की निम्न विशेषताओं का उल्लेख किया है


1) सभी का शासन होना चाहिए, नीति निर्धारण, विधेवन, कानून-परिपालन और राजकीय प्रशासन में सभी व्यक्तियों को शामिल होना चाहिए।


2) सामान्य कानून निर्माण तथा नीति-निर्धारण में सभी नागरिक वैयक्तिक रूप से सम्मिलित हो। 


3) शासक जनता के प्रतिनिधियों के प्रति जिम्मेदार हो।


4) शासकों का चुनाव जनता के द्वारा हो।


5) शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों के द्वारा हो।


6) शासक का मूल कर्तव्य जनता का हित और वह उनके हितार्थ कार्य करे।