विवाह में परिवर्तन के कारक - factors of change in marriage

विवाह में परिवर्तन के कारक - factors of change in marriage

विवाह में उक्त वर्णित आधुनिक परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों का उल्लेख यहाँ किया जा

रहा है.


विवाह में हो रहे आधुनिक परिवर्तनों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में से औद्योगीकरण एक है। औद्योगीकरण के कारण लोगों की धारणाओं में काफ़ी परिवर्तन आए हैं। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था ने भी विवाह को परिवर्तित करने का काम किया है।


• आधुनिक कानून व्यवस्था द्वारा भी विवाह के स्वरूप को परिवर्तित किया गया है। वर्तमान संदर्भ में कानून और नियमों से सामाजिक जीवन का कोई पक्ष अछूता नहीं रह गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने व्यक्ति की धारणाओं और जीवन शैली को परिवर्तित करने का काम किया है। इस कारण से विवाह की मान्यता और प्रकार्यों में भी परिवर्तन होना स्वाभाविक है।


संचार क्रांति ने विवाह के आधुनिक परिवर्तन को नियोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


• वैश्वीकरण, बाजारीकरण, उपभोक्तावादी संस्कृति तथा पश्चिमी सभ्यता ने विवाह की संरचना को परिवर्तित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


समकालीन समय में परिवर्तन बहुत तेजी से क्रियान्वित हो रहे हैं और परिवार तथा विवाह भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। इस इकाई के माध्यम से परिवार और विवाह जैसी महत्वपूर्ण संस्था में होने वाले आधुनिक परिवर्तनों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। साथ ही इन परिवर्तनों हेतु उत्तरदायी कारकों के बारे में भी विवरण प्रस्तुत किया गया है।