प्रबोधन काल का प्रभाव - effect of enlightenment

 प्रबोधन काल का प्रभाव - effect of enlightenment


1. प्रबोधन काल में स्वतंत्रता, समानता बन्धुत्व जैसे सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का उदय हुआ। जिसका प्रभाव पूरे विश्व के समाज पर पड़ा। 


2. पूँजीवादी व्यवस्था का उद्भव हुआ, जिसमें यूरोपीय समाज के पुराने वर्ग ध्वस्त हो गये और नये वर्गों ने जन्म लिया। 


3. वैज्ञानिक सिद्धांत एवं तकनीक के सम्मिलन ने औद्योगिकीकरण एवं नगरीकरण की प्रक्रिया को जन्म दिया।


4. इस युग में सामन्तवादी यूरोप के परम्परागत चिंतन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया इससे यर्थाथ की नयी दृष्टि और उसकें चिंतन के नये तरीकों ने जन्म लिया।


5. यूरोपीय समाज में धर्म (चर्च, पादरी) या राजा की कही बात को अन्तिम सत्य मानने की प्रवृति समाप्त होने लगी। जिसके फलस्वरूप राजतंत्र की समाप्त हुई और गणतंत्र या प्रजातंत्र का आगमन हुआ।