समूह निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक - Factors Influencing of Group Formation
समूह निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक - Factors Influencing of Group Formation
हम सभी एक ही समय में विभिन्न प्रकार के समूहों के सदस्य होते हैं, जैसे- परिवार के, मित्रमंडली कार्य संगठनों के, धार्मिक संस्थाओं के इत्यादि प्रत्येक समूह के अपने अलग-अलग कार्य एवं उद्देश्य होते हैं। हम अपने-अपने हितों की पूर्ति के लिए समूह से जुड़े हैं। समूह कार्य प्रक्रिया में जब सदस्य भाग लेता है तो वह भी इन्हीं संस्थाओं के माध्यम से समूह का सदस्य बनने आता हैं कई ऐसे कारक होते हैं, जो एक व्यापक किस्म के समूहों में प्रवेश करने और बने रहने के हमारे निर्णय को प्रभावित करते हैं। ये प्रकार निम्नानुसार हो सकते हैं
1. समूह के सदस्यों के प्रति कार्यकर्ता का विशेष आकर्षण।
2. समूह की गतिविधियाँ।
3. लक्ष्य तथा कार्य समूहों के साथ जुड़ना ।
4. समूह के बाहर की आवश्यकताओं एवं लक्ष्यों को प्राप्त करना।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य कारक भी हैं जो समूह को प्रभावित करते हैं, जैसे- कार्यात्मक विभाग, शारीरिक गतिविधियाँ, बौद्धिक प्रयास, भावनात्मक आवश्यकताएँ या संरक्षण और मित्रता बनाना। विल्सरन तथा रीलांड (1949) ने विभिन्न कारकों पर प्रकाश डाला है प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता जो समूहों के साथ कार्य करता है, उन्हें इन कारकों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। समूह का आकार स्थापना अभिकरण तथा समुदाय जिसमें समूह स्थापित करना है, सदस्यों का व्यक्तित्व, उनकी सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि तथा अभिकरण और समुदाय में इस समूह से दूसरे समूहों के संबंध इत्यादि ये सब प्रमुख कारक हो सकते हैं, जिन्हें कार्यकर्ता को कार्य के दौरान ध्यान में रखना चाहिए।
समूह अध्ययन हेतु निर्देशिका
समूह कार्य से संबंधितउठने वाले प्रश्नों का उत्तर ढूंढा जा सकता है। ये समूह कार्य को स्पष्ट रूप से समझने के लिए ट्रेकर ने एक निर्देशिका का निर्माण किया है, जिसके आधार पर निर्देशिका निम्नानुसार है-
समूह का इतिहास
1. समूह ने कब कार्य करना प्रारंभ किया?
2. किसलिए, किसके द्वारा तथा किन कारणों से समूह का प्रारंभ किया गया है?
3. भूतकाल में किन संस्थाओं ने समूह के साथ कार्य किया?
4. यह किस प्रकार का समूह है- कल्याणकारी समूह, कक्षा, क्लब या अन्य प्रकार का?
समूह की विशेषताएँ
1. सदस्यों की आयु की सीमा क्या है?
2. समूह सदस्यों का लिंग क्या है?
3. सांस्कृतिक पृष्ठभूमि क्याहै अथवा वे किस राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?
4. समूह सदस्य किस प्रकार समय का उपयोग करते हैं. स्कूल में काम में या अन्य किसी प्रकार से?
5. वर्तमान समय में उसका संगठन किस प्रकार का है?
6. सदस्यों में संबंधों की क्या विशेषताएँ हैं?
7. समूह क्या कोई प्रमुख छोटा समूहभी रखता है?
8. समूह में सामाजिक नियंत्रण प्रक्रिया का क्या कोई प्रमाण है?
9. संस्था और समुदाय में समूह की क्या स्थिति है?
10. समूह का भूतकालीन अनुभव क्या रहा है तथा समूहसदस्य किस प्रकार इसका मूल्यांकन करते हैं?
11. क्या समूह-सदस्यों में भाग लेने में समानता एवं संतुलन है ?
12. समूह विकास कर रहा है या विघटित हो रहा है ?
13. समूह किस प्रकार नए सदस्यों का प्रवेश करता है?
14. समूह किस प्रकार अपने कार्यक्रम व व्यवसाय को चलाता है?
15. प्रत्येक सदस्य की उम्र, लिंग, प्रजाति, तथा शैक्षिक पृष्ठभूमि क्या है?
16. समूह में व्यक्ति का क्या स्थान है? संस्था में क्या स्थान है? तथा समुदाय में क्या स्थिति है?
17. व्यक्ति किस प्रकार अन्य व्यक्तियों के साथ आसानी से भाग लेता है ?
18. व्यक्ति की रूचियाँ तथा योग्यताएँ क्या हैं?
19. समूहों में व्यक्ति का पूर्व अनुभव कैसा रहा है?
20. किस प्रकार के घर से तथा सामुदायिक वातावरण से वह आया है ?
21. समूह की क्रियाओं में किस सीमा तक सदस्य भाग ले रहा है?
22. समूह के कार्यों में कितना उत्तरदायित्व ग्रहण करता है तथा प्रोत्साहन देता है?
23. वह समूह में कोई स्थान ग्रहण करता है, क्या चेयरमैन या अन्य उत्तरदायित्व ग्रहण करता है?
24. व्यक्ति किन अन्य संस्था और समुदाय के समूहों में सक्रिय है?
समूह-कार्यकर्ता संबंध कैसा है?
1. वर्तमान कार्यकर्ता से पहले समूह के कार्यकर्ता कौन-कौन थे तथा उनका समूह से कैसा संबंध था समूह सदस्य उनके विषय में क्या कहते हैं ?
2. वर्तमान कार्यकर्ता का समूह से कैसा संबंध है समूह कार्यकर्ता से क्या अभिलाषा रखता हैं?
3. कार्यकर्ता का वर्तमान संबंध सदस्यों के साथ कैसा है?
4. वर्तमान कार्यकर्ता अपनी भूमिका को किस प्रकार समूह के साथ परिभाषित करता है? अन्य कार्यकर्ताओं का उपयोग समूह किस प्रकार करेगा साधन के रूप में या कार्यक्रम में सहायक सामग्री के रूप में।
5. कार्यक्रम के तरीके में समूह ने क्या किया है तथा वर्तमान रूढ़ियों क्या है ?
6. कार्यक्रम किस प्रकार नियोजित किया जाता है तथा भूतकाल में किस प्रकार चलाया जाता है? कार्य के क्रियान्वयन का वर्तमान तरीका क्या है ?
7. कार्यक्रम किस सीमा तक समूह की आवश्यकताओं को संतुष्ट करने में समर्थ हो पा रहा है।
8. किस सीमा तक कार्यक्रम साधारण क्रियाओं से जटिल क्रियाओं की ओर अग्रसर हुआ है।
9. समूह की आवश्यकताओं एवं रूचियों को पूरा करने के लिए क्या साधन तथा स्रोत उपलब्ध हैं ?
10. क्या संबंध संस्था के उद्देश्यों के अनुकूल है?
11. समूह के वर्तमान तथा दीर्घकालीन उद्देश्यों क्या है ?
12. कौन से व्यक्ति समूह तथा कार्यकर्ता से विशेष सहायता चाहते हैं?
13. भूतकाल में समूह ने किस सीमा तक सफल अनुभव प्राप्त किया है?
अतः इस आधार ट्रेकर द्वारा दिए गए समूह कार्य निर्देशिका को स्पष्ट किया जा सकता है जिससे समूह कार्य से संबंधित उठने वाले प्रश्नों का उत्तर ढूंढ़ा जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों