सामंतवाद | जनरल स्टेट | शक्ति पृथक्करण सिद्धांत - Feudalism General State | power separation principle

सामंतवाद | जनरल स्टेट | शक्ति पृथक्करण सिद्धांत - Feudalism General State | power separation principle

1. सामंतवाद - मध्यकालीन यूरोपीय समाज में सामंतवादी व्यवस्था प्रचलित थी जहा कृषि भूमि अर्थव्यवस्था का केंद्रीय तत्व था। इस व्यवस्था में सामान्य रूप से तीन वर्ग थे। सामंत, किसान, मजदूर जिसमें सामंत भूमि का मालिक होता था। फ्रांस में इन्हें विशेषाधिकार प्राप्त था। ये भोग विलास का जीवन व्यतीत करते थे।


2. जनरल स्टेट- जनरज स्टेट फ्रांस में पादरियों, सामन्तों, और जनसाधारण के प्रतिनिधियों की सभा थी।


फ्रांस की प्रशासनिक व्यवस्था में सभी महत्वपूर्ण निर्णय 'जनरल स्टेट' द्वारा ही लिया जाता था। 


3. शक्ति पृथक्करण सिद्धांत - फ्रांसीसी विचारक मांटेस्क्यू ने अपनी पुस्तक 'स्प्रिंट ऑफ लॉ' में यह सिद्धांत दिया। जिसका आशय शासन व्यवस्था में कार्यपालिका, न्यायपालिका, व्यवस्थापिका के शक्तियों के विभाजन से है। जहां इस बात पर बल दिया जाता है कि इन शक्तियों का किसी एक व्यक्ति अथवा संस्था में केंद्रीयकरण न होने पाये।


4. स्वतंत्रता किसी भी व्यक्ति का वह मौलिक अधिकार जो व्यक्ति को जन्म से प्राप्त हो जाता है जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जीवन जीने की स्वतंत्रता, सम्पत्ति की स्वतंत्रता आदि।