अस्पतालों में समूह कार्य - Group Work in Hospitals

अस्पतालों में समूह कार्य - Group Work in Hospitals

अस्पतालों में समूह कार्य 

समूह कार्य अभ्यास के लिए अस्पताल एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्थान है मनोवैज्ञानिक और शारीरिक कारक एक दूसरे से संबंधित है और मनोवैज्ञानिक कारक व्यक्ति की शारीरिक स्तिथि को भी ख़राब कर सकते हैं। प्रायः ऐसा होता है कि रोगी अनेक व्यक्तिगत, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि कारणों से अनेक प्रकार की चिकित्सीय सुविधाओं से दूर रह जाते हैं कुछ दवाई लेने में हिचकते है, तो कुछ अस्पताल जाने में, कुछ डॉक्टर के निदान और उपचार को पसंद नहीं करते, तो कुछ आर्थिक कारणों से आवश्यक सुविधा नहीं जुटा पाते।

अस्पताल में अनेक नियम, कार्यक्रम तथा कार्यकर्ताओं की मनोवृति और कर्तव्य पालन की दशाएं ऐसी हो सकती है, जिनसे कि वो अपने अभीष्ट लक्ष्य रोगी की सफल चिकित्सा को प्राप्त कर पाने में कठिनाई अनुभव कर रहे हैं। उपरोक्त वर्णित सभी दशाओं में समूह कार्य की आवश्यकता पड़ती है और समूह कार्यकर्ता ऐसीस्थिति में अपनी पूरी क्षमता से लड़ने के लिए तैयार होता है।