चिकित्सीय स्थापनों में समूह कार्य - Group Work in Medical Settings
चिकित्सीय स्थापनों में समूह कार्य - Group Work in Medical Settings
चिकित्सीय स्थापनों में समूह कार्यमानव जीवन में स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है यह कहा जा सकता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। समाज कार्य में एक क्षेत्र विशेषीकरण के रूप में चिकित्सीय समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता की जाती है जहां तक संभव हो ऐसी परिस्थितियों को विकसित करने का प्रयास किया जाता है ताकि समस्याएं उत्पन्न न हो।
चिकित्सीय समाज कार्य समाज कार्य का एक विशिष्ट कार्य क्षेत्र है चिकित्सीय समाज कार्य का क्षेत्र अधिकांशतः वैयक्तिक कार्यविधि तथा कभी-कभी सामूहिक, सामुदायिक कार्यविधि द्वारा भी संपन्न किया जाता है। चिकित्सीय समूह कार्य का लक्ष्य यह होता है कि वह चिकित्सीय सुविधाओं का उपयोग रोगियों के लिए अधिकाधिक लाभप्रद व सरल बनाने तथा चिकित्सा में बाधक मनोसामाजिक दशाओं का विवरण करे।
चिकित्सीय समूह कार्यकर्ता के प्रमुख कार्य
• परामर्श और निर्देशन उपलब्ध करवाना।
• शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहभागी बनाना।
• समाज कार्य शोध में सहयोग देना
• सामुदायिक संगठन में सहयोग देना।
• संस्था के नीति निर्धारण तथा कार्यक्रम नियोजन में सहभागिता करते हुए इनकी प्रभाव पूर्णता को बढ़ाना।
वार्तालाप में शामिल हों