औद्योगिक क्रांति का प्रभाव - Impact of Industrial Revolution

औद्योगिक क्रांति का प्रभाव - Impact of Industrial Revolution

औद्योगिक क्रांति के पहले यूरोप में सामन्तवादी व्यवस्था विद्यमान थी। समाज में प्रमुख रूप से तीन वर्ग थे। सामन्त, किसान, मजदूर भूमि अर्थव्यवस्था का आधार था जिसका प्रयोग प्रमुख रूप से कृषि में किया जाता था। कृषि आधारित तत्व ही जीवन यापन, उद्योग एवं व्यापार के केंद्र थे। औद्योगिक क्रांति के बाद इंग्लैंड के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए। अर्नाल्ड टायनवी ने लिखा है 'औद्योगिक क्रांति कोई आकस्मिक घटना नही थी अपितु विकास की निरन्तर प्रक्रिया थी' यह इंग्लैंड से आरम्भ हुई धीरे-धीरे सारे यूरोप में फैल गयी। इसने मनुष्य को असीमित शक्ति प्रदान किया जिसका प्रभाव मानवीय समाज के सभी पहलुओं पर पड़ा।