औद्योगिकीकरण | साम्राज्यवाद | शहरीकरण - Industrialization Imperialism | urbanization

औद्योगिकीकरण | साम्राज्यवाद | शहरीकरण - Industrialization Imperialism | urbanization

1. औद्योगिकीकरण - औद्योगिकीकरण औद्योगिक क्रांति के बाद शुरू होने वाली प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत उत्पादन व्यवस्था में कुटीर उद्योगों का स्थान बड़े-बड़े उद्योगों एवं कारखानों ने ले लिया है। जिसके कारण वस्तुओं के उत्पादन में व्यापक वृद्धि हुई।

2. साम्राज्यवाद - औद्योगिक क्रांति के बाद यूरोपीय देशों को कच्चे माल प्राप्त करने तथा तैयार माल को बेचने के लिए बड़े बाजारों की आवश्यकता हुई। जिसके लिए उन्होंने एशियाई एवं अफ्रीकी देशों में उपनिवेश स्थापित कर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। साम्राज्य के विस्तार की ऐसी विचारधारा को साम्राज्यवाद कहा गया।


3. शहरीकरण - शहरीकरण औद्योगिकीकरण के साथ चलने वाली वह प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत शहरों का निर्माण एवं विकास होता है। उद्योगों की स्थापना के साथ रोजगार की तलाश में गांवो से बड़ी संख्या में कारीगर एवं श्रमिक यहाँ के लिए पलायन करते है। शहर उत्पादन एवं व्यापार का केंद्र होते हैं।