प्रबोधन काल की प्रमुख घटनाएँ - Major Events of the Enlightenment

प्रबोधन काल की प्रमुख घटनाएँ - Major Events of the Enlightenment

पुनर्जागरण काल में सामाजिक एवं भौतिक घटनाओं के प्रति जिस तार्किक चिंतन की शुरूवात हुई वह प्रबोधन काल में अपनी परिणति तक पहुचीं। प्रबोधन काल की प्रमुख घटनाऐं औद्योगिक क्रांति एवं फ्रांसीसी क्रांति थी। जिन्होनें सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, जीवन में व्यापक परिवर्तन लाए।


1. फ्रांसीसी क्रांति फ्रांसीसी क्रांति विश्व की उन महानतम घटनाओं में से एक है। जिसके फलस्वरूप सम्पूर्ण विश्व के लोगों का चिंतन बदल गया। फ्रांसीसी क्रांति ने पूरी दुनिया के समाज को स्तंवत्रता, समानता, बन्धुत्व जैसे सामाजिक मूल्य दिए। यह मूल रूप से एक सामाजिक क्रांति जिससे न केवल सामाजिक चिंतन में बदलाव आया बल्कि सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था बदल गयी।


2. इंलैण्ड के औद्योगिक क्रांति 19वीं शताब्दी के सामाजिक चिंतन को प्रभावित करने में यूरोप की औद्योगिक क्रांति का बड़ा योगदान था। औद्योगिक क्रांति ऐसी दशा है जिसमें कृषि उत्पादन और कुटीर उद्योगों के स्थान पर बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से उद्योग लगाये गये। और काफी मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन किया जाने लगा। जिसके फलस्वरूप समाज की आर्थिक एवं सामाजिक संरचना में व्यापक परिवर्तन आए। यह क्रांति मनुष्य की आर्थिक एवं भौतिक जीवन में अमूल-चूल परिवर्तन लाने वाली क्रांति थी।