समाजशास्त्र एवं सामाजिक मानवशास्त्र का संबंध - Relationship between Sociology and Social Anthropology

समाजशास्त्र एवं सामाजिक मानवशास्त्र का संबंध - Relationship between Sociology and Social Anthropology

समाजशास्त्र और सामाजिक मानवशास्त्र का पारस्परिक संबंध इतना घनिष्ठ है किन्ही- किन्ही बातों में अंतरकरना बडा कठिन है। दोनों ही समाज का अध्ययन है और दोनों का अन्तिम लक्ष्य सामाजिक नियमों का प्रतिपादन करना है। पहले ही कहा जा चुका है मानव तथा उसका समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तथा धार्मिक संस्थायें, व्यवस्था या आदिम संगठन अत्यंत सादे सरल व छोटे होते है। और इनका अध्ययन सामाजिक मानवशास्त्र का विशेष उद्देश्य है। इन अध्ययनों से प्राप्त ज्ञान तथा अनुभव के आधार पर समाजशास्त्रियों को आधुनिक, जटिल व विशाल समाजों को समझने और उनके विश्लेषण और निरूपण में अत्यधिक सहायता मिलती है। दूसरी ओर समाज शास्त्रियों द्वारा आधुनिक समाजों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित जो विशेष अध्ययन हुए है उनसे अधिक समाजों के अध्ययन के लिए सामाजिक मानव शास्त्रियों को अनेक नई उपकल्पनायें मिलती रहती है इस प्रकार यह स्पष्ट है कि इन दो विज्ञानों में अत्यधिक आदान प्रदान का संबंध है।

इन दो विज्ञानों के एक दूसरे के इतने निकट लाने के विषय में भी दुर्खीम का योगदान भी विशेष उल्लेखनीय है। दुर्खीम ने अपने विस्तृत अध्ययन और प्रमाणों द्वारा एक नये रूप में समस्त सामजिक घटनाओं का सामाजिक कारण ढूढ निकाला और समाज को इन घटनाओं की व्याख्या में सर्वप्रथम स्थान प्रदान किया है। अंग्रेज मानव शास्त्री, दुर्खीम की इन धारणाओं से अत्यंत प्रभावित प्रतीत होते है। जिनके सामाजिक मानव शास्त्री अनेक अध्ययनों में दुर्खीम की समाज शास्त्रीय उपकल्पनाओं का काम में लाया गया है।


समाजशास्त्र तथा सामाजिक मानवशास्त्र में संबंध घनिष्ट होते हुए भी इन दो विज्ञानों में है। सामान्यतया सामाजिक मानवशास्त्र आदिम समाजों का अध्ययन करता है जबकि समाजशास्त्र का अध्ययन क्षेत्र आधुनिक सभ्य समाज है। दूसरा प्रमुख अंतर अध्ययन पद्वति का यह है। सामाजिक मानव कुछ अंतर भी शास्त्रियों की सर्वप्रथम पद्वति “अंश ग्रहण अवलोकन पद्धति है और इसी कारण उन्हें जिस समाज का अध्ययन करना होता है उसमें जाकर वे वश जाते है और फिर तथ्यों का संग्रह करते है इसके विपरीत समाज शास्त्रियों अध्ययन में प्रलेखों तथा सांख्यिकीय पद्धति का प्रयोग होता है।