सामाजिक समूह कार्य में जीवन कौशल शिक्षा की प्रासंगिकता - Relevance of Life Skills Education in Social Group Work

सामाजिक समूह कार्य में जीवन कौशल शिक्षा की प्रासंगिकता - Relevance of Life Skills Education in Social Group Work

सामाजिक समूह कार्य में जीवन कौशल शिक्षा की प्रासंगिकता

सामाजिक समूह कार्य एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से समूह सदस्योंकी आवश्यकतानुसार उनकी समस्या समाधान का प्रयास सामूहिक रूप से किया जाता है। उपर्युक्त अध्ययन से भी स्पष्ट होता है कि समूह कार्यों और जीवन कौशलों दोनों तकनीकों का मुख्य लक्ष्य अपने सदस्यों के सामाजिक कार्यों में वृद्धि करना है ताकि सदस्य स्वयं अपनी समस्या समाधान हेतु सक्षम बन जाएं। कलें आइम के अनुसार सामूहिक कार्य के एक पक्ष के रूप में सामूहिक सेवा कार्य का उद्देश्य समूह के अपने सदस्यों के व्यक्तित्व परिधि का विस्तार करना और उनके मानवीय संपर्कों को बढ़ाना है। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से व्यक्ति के अंदर ऐसी क्षमताओं का विकास किया जाता है, जो उसके अन्य व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ाने की ओर निर्देशित होती है।

ट्रैकर ने बताया की सामाजिक सामूहिक कार्य एक प्रणाली है जिसके द्वारा व्यक्तियों सामाजिक संस्थाओं के अंतर्गत समूहों में एक कार्यकर्ता द्वारा सहायता की जाती है। यह कार्यकर्ता कार्यक्रम संबंधी क्रियाओं में व्यक्तियों की परस्पर प्रक्रिया का मार्ग दर्शन करता है, जिससे वे एक-दूसरे से संबंध स्थापित कर सके और वैयक्तिक सामूहिक एवं सामुदायिक विकास की दृष्टि से अपनी आवश्यकताओं एवं क्षमताओं के अनुसार विकास के सुअवसरों का अनुभव कर सके। कोनोपका ने बताया की सामाजिक समूह कार्य समाजकार्य की एक प्रणाली है जो व्यक्तियों की सामाजिक कार्यात्मकता बढ़ाने में सहायता प्रदान करती है। उद्देश्यपूर्ण सामूहिक अनुभव द्वारा व्यक्तिगत सामूहिक और सामुदायिक समस्याओं को प्रभावकारी ढंग से सुलझाने में सहायता प्रदान करती है। स्पष्ट हो जाता है कि यह केवल शिक्षात्मक कार्य ही नहीं करती बल्कि इसके द्वारा सेवा प्रदान की जाती है। यह कार्य स्वैच्छिक एवं सार्वजनिक संगठनों दोनों माध्यम से किया जाता है।


समूह कार्य प्रणाली के माध्यम से समूह सदस्यों में नेतृत्व का विकास भी किया जाता है। जिससे समूह सदस्य विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करता है। यदि हम समूह कार्य के इतिहास पर नज़र डालते हैं तो प्रतीत होता है कि समूह कार्य का प्रारंभ विभिन्नमनोरंजनात्मक गतिविधयों से हुआ, लेकिन आज वर्तमान में इसका क्षेत्र अत्यंत व्यापक हो गया है और यह विभिन्न संस्थाओं के विभिन्न प्रकारों अस्पतालों, विद्यालयों में पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों । लगातार बढ़ रहा है। इस प्रकार के नेतृत्व का मार्गदर्शन उद्देश्य एक लोकतांत्रिक समाज है। जिसमें हम प्रत्येक व्यक्ति को अपनी स्वतंत्रता के साथ उसकी क्षमताओं का उपयोग करने के लिए अवसर प्रदान करते हैं, इस प्रकार जीवन कौशल शिक्षा समूह कार्य का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष है। जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति का संपूर्ण विकास किया जाता है। वर्तमान समय में विद्यालय समाज कार्य शिक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य समझा जाने लगा है।

विद्यालय समाज कार्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व विकास जैसे पक्षों पर विशेष बल दिया जा रहा है। साथ ही साथ जो विद्यार्थी किसी अन्य समस्या से ग्रस्त रहता है समूह कार्यकर्ता के माध्यम से, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ मिलकर इसे हल करने का प्रयास किया जाता है। आज के समय में विद्यार्थियों का सामंजस्य भी एक प्रमुख समस्या बनकर सामने आ रही है। विद्यार्थी कक्षा में, सहपाठियों के साथ एवं और तो और अपने परिवार में सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाता है जिससे वह गलत रास्तों को ग्रहण कर लेता है, जिससे अनेक बाल अपराध जैसी समस्याएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।

समूह कार्यकर्ता ऐसे बच्चों के सामंजस्य हेतु अनेक प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों को इस प्रकार से आयोजित करता है कि समूह गतिविधियों के माध्यम से समूह लक्ष्य तथा इसी तरह से व्यक्तिगत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करें। समूह कार्य एवं जीवन कौशल शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने स्वयं के कार्यों से सीखना है इन समस्त कार्यों हेतु समूह कार्यकर्ता विद्यालयी कार्य के माध्यम से उन्हें समाज में सामंजस्य स्थापित करने हेतु सहायता करता है।