पुनर्जागरण | प्रबोधन | सामंतवादी | चाटर्ड कंपनियाँ - Renaissance | Enlightenment | Feudalist | chartered companies
पुनर्जागरण | प्रबोधन | सामंतवादी | चाटर्ड कंपनियाँ - Renaissance | Enlightenment | Feudalist | chartered companies
पुनर्जागरण - पुनर्जागरण का शाब्दिक आशय फिर से जागना' है मध्यकालीन यूरोपीय समाज जो धार्मिक अंधविश्वास, रूढिवादिता, अतार्किकता से ग्रसित था में तार्किकता रूपी नयी चेतना का उदय पुनर्जागरण कहलाता है।
प्रबोधन- 17वीं / 18वीं शताब्दी के बीच का वह काल जिसमें यूरोप में वैज्ञानिक चेतना प्रबल हुई और यह माना जाने लगा कि प्रकृतिक घटनाओं के साथ सामाजिक घटनाओं का तार्किक एवं वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सकता है। फ्रांसीसी क्रांति ऐसी ही चेतना का परिणाम है।
सामंतवादी - मध्यकालीन यूरोप में कृषि क्षेत्रों मे भूस्वामित्व की प्रणाली जिसमें, मजदूर भूस्वामियों की सेवा करते थे। इसके बदले भूस्वामी मजदूर को अपनी जमीन पर खेती करने तथा रहने की अनुमति देते थे।
चाटर्ड कंपनियाँ - 17वीं शताब्दी में यूरोप की वें कंपनियां जिन्हें सरकार की ओर से किसी विशेष क्षेत्र में व्यापार के एकाधिकार की गांरटी मिली हुई थी। ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी इसी प्रकार कंपनी थी।
वार्तालाप में शामिल हों