पुनर्जागरण काल - Renaissance
पुनर्जागरण काल - Renaissance
पुनर्जागरण का शाब्दिक आशय फिर से जागना है। विचारों की इस नई चेतना ने मध्यकालीन यूरोपीय समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं रूढिवादिता को चुनौतीं दी। और व्यापार, वाणिज्य, कला, साहित्य, संगीत, विज्ञान में एक स्वतंत्र चिंतन को जन्म दिया। जो तार्किकता एवं वैज्ञानिकता पर आधारित थी।
पुनर्जागरण सबसे पहले इटली से आरम्भ हुआ। और वहा से स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, इंग्लैण्ड और जर्मनी में फैला। यूरोप मे 1340 से 17वीं शताब्दी तक दो क्रांतियां हुई। पहला वाणिज्यिक क्रांति दूसरा वैज्ञानिक क्रांति इन्हीं दोनो क्रांतिओं के काल को संयुक्त रूप से पुनर्जागरण काल कहा जाता है। जिसने यूरोप में तार्किकता का सृजन किया।
वार्तालाप में शामिल हों