जीवन कौशल शिक्षा में समूह कार्यकर्ता की भूमिका - Role of Group Worker in Life Skills Education
जीवन कौशल शिक्षा में समूह कार्यकर्ता की भूमिका - Role of Group Worker in Life Skills Education
जीवन कौशल शिक्षा में समूह कार्यकर्ता की भूमिकासमूह कार्यकर्ता की भूमिका को हमने विभिन्न इकाईयों के माध्यम से समझने का प्रयास किया है। समूह कार्य समूह सदस्यों के साथ मिलकर अनेक कार्यक्रमों को आयोजित करता है, जिससे समूह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
समूह कार्यकर्ता का गुण होता है कि वह कई प्रकार के ज्ञान कौशल, दक्षताओं एवं निपुणताओं से परिपूर्ण होता है। वह प्रत्येक स्तर को जानता है कि समूह सदस्यों से कैसे व्यवहार किया जाए। कार्यकर्ता का यह प्रयास होता है कि वह समूह सदस्यों की केवल सहायता नहीं करता बरन उनकी आवश्क्ताओं को समझकर उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रेरित भी करता है। एक समूह कार्यकर्ता जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम में समूह सदस्यों के साथ निम्न प्रकार की भूमिका को अदा करता है -
• वह समूह के शिक्षात्मक एवं स्वास्थ्य विकास हेतु पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करता है और यह विचार करता है कैसे समूह सदस्यों की आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाए
• कार्यकर्ता समूह के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक उत्पादकता के लिए बल देता है।
• कार्यकर्ता समूह के प्रत्येक सदस्य का मनोबल हमेशा उच्च स्तर का बनाए रखता है। वह कभी भी यह महसूस नहीं होने देता कि समूह सदस्य अकेला है। वह प्रत्येक संघर्ष की स्थिति में सदस्य के साथ रहता है।
• कार्यकर्ता प्रत्येक समूह सदस्यों के विचारों एवं अनुभवों को महत्व देते हुए उन्हें प्रक्रिया में शामिल करता है।
• कार्यकर्ता का यह प्रयास होता है कि वह सदस्य को स्वयं ही समस्या समाधान करने हेतु विभिन्न कौशलों से परिपूर्ण बनाए।
• कार्यकर्ता सदस्य समूह की बौद्धिक शारीरिक तथा भावनात्मक आवश्यकताओं में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करता है।
इस प्रकार कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं के माध्यम से व्यक्ति की जीवन कौशल शिक्षा संबंधी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
वार्तालाप में शामिल हों