कार्यक्रम नियोजन तथा विकास में कार्यकर्ता की भूमिका - Role of Worker in Program Planning and Development

कार्यक्रम नियोजन तथा विकास में कार्यकर्ता की भूमिका - Role of Worker in Program Planning and Development

कार्यक्रम नियोजन तथा विकास में कार्यकर्ता की भूमिका

कार्यक्रम नियोजन हेतु कार्यकर्ता की भूमिका को निम्न बिंदुओं के माध्य से समझा जा सकता है: 


1. सदस्यों को कार्यक्रम नियोजित करने में कार्यकर्ता सहायक की भूमिका अदा करता है।


2. कार्यकर्ता द्वारा समूह सदस्यों की रुचियों की खोज की जाती है तथा उन रुचियों के अनुसार कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है।


3. कार्यकर्ता द्वारा उचित संसाधनों एवं पर्यावरण का उपयोग किया जाता है। 


4. कार्यकर्ता द्वारा सदस्यों की सीमाओं को ज्ञात कर उसका उपयोग करना।


5. सुनना, अवलोकन करना तथा उसके अनुसार कार्य करना। 


6. विश्लेषण एवं अभिलेखन तैयार करना।


7. समूह सदस्यों को आवश्यक निरीक्षण तथा परामर्श देना।


8. शिक्षा तथा नेतृत्व का विकास करना


9. समूह सदस्यों में आवश्यक कुशलताओं की प्राप्ति हेतु सहायता करना ।


10. समूह सदस्यों में नेतृत्व की भावना का विकास करना।