सामाजिक समूह कार्य और शिक्षा - Social Group Work and Education
सामाजिक समूह कार्य और शिक्षा - Social Group Work and Education
सामाजिक समूह कार्य और शिक्षा
सामाजिक समूह कार्य में शिक्षा के माध्यम से अनेक क्रियाविधियों को कराया जाता है। समूह कार्य में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है- सामूहिक एकता वह एक ऐसी भावना है जिसके आधार पर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है। इसलिए शैक्षिक संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को एक समूह में शिक्षा प्रदान की जाती है। किसी भी समूह में किसी कार्य को करने से समूह के सारे सदस्यों के विचारों का आदान प्रदान होता है और उन सभी में सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होती है।
वर्तमान की शिक्षा प्रणाली में मूलतः ध्यान विद्यार्थियों को हर क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में दिया जाता है। जिससे विद्यार्थी व्यापक शिक्षा प्राप्त कर सके। इस तरह की शिक्षा प्रदान करने का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी का पूर्ण विकास हो सके वह पूरी तरह से संतुलित रहे, सामाजिक भूमिका का निर्वाह कर सके, मानवीय संबंधों को समझ सके और उसका निर्वाह कर सके। मानव के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक परिवर्तनों हेतु इस प्रकार के क्रियाकलापों का विकसित होना अत्यंत आवश्यक है।
वर्तमान समय में अनेक ऐसे कारक समाज में विद्यमान है जिसके माध्यम से किसी-न-किसी रूप में प्रत्येक समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है इनमें प्रमुख रूप से बच्चे बच्ची भी शामिल हो गए हैं। ऐसी स्थिति में स्कूल समाज कार्यकर्ता द्वारा विद्यार्थियों को समाज में समायोजन करना सिखाया जाता है। स्कूल सामाजिक कार्य द्वारा व्यावसायिक समाज कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह समाज कार्य का एक व्यापक क्षेत्र प्रस्तुत करता है। निम्नलिखित उद्देश्यों को ध्यान में रखकर समूह कार्य शिक्षा के महत्व को समझा जा सकता है कौशल लाने का प्रयास किया जाता है।"
• समूह कार्य शिक्षा के माध्यम से स्कूल प्रणाली और विधार्थी सेवाओं के लिए अद्वितीय ज्ञान और कौशल लाने का प्रयास किया जाता है
• सामाजिक समूह कार्य में शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों को, जो मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं व्यवहार चिंताओं सकारात्मक व्यवहार समर्थन, शैक्षणिक और कक्षा समर्थन, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासकों के साथ परामर्श के साथ सहायता कर सकते हैं और साथ ही व्यक्तिगत और समूह परामर्श/ चिकित्सा, उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
• सामाजिक समूह कार्य शिक्षा में स्कूली शिक्षण के माध्यम से शिक्षा के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है, जिसने मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्कूल में समूह कार्य शिक्षा के प्रयोग करने से विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं
1. विद्यार्थी अपना काफ़ी समय इस प्रकार समूह में बिताता है, जिससे उन्हें कार्य करने में आसानी होती है।
2. विद्यार्थी कार्य क्षेत्र के वातावरण से परिचित हो जाता है।
3. समूह में कार्य करने से परिणाम स्वरूप यह निश्चित माना जाता है कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संबंध में काफ़ी सुधार आता है।
वार्तालाप में शामिल हों